
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “दिसंबर 1704″, जब संपूर्ण भारत, धार्मिक तनाव से गुजर रहा था और आतताई मुगल बादशाह औरंगजेब हिन्दू धर्मावलंबियों पर हमलावर था ऐसे में सिखों के दसवें और अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए डट कर खड़े हुए। इसमें उनके दो अल्पवय पुत्रों को भी अपनी कुर्बानी देनी पड़ी। उन्हीं दो बाल वीरों के सम्मान में बाल वीर दिवस मनाया जाता है।
बाल वीर दिवस के अवसर पर विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार ने अपने संबोधन के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान और सम्मान के साथ धर्म की रक्षा हर व्यक्ति का कर्तव्य है।
बताते चलें कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला समस्तीपुर के तत्वावधान में समस्तीपुर मारवाड़ी बाजार स्थित श्री गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधार झा ने कहा की धर्म की रक्षा और हिंदुत्व को लेकर बाबा जागेश्वर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते।
वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों बाल वीरों के साहस और पराक्रम को याद करते हुए नमन किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश नेता सह कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार राज ने किया मौके पर सरदार पुनीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार पम्मी सिंह प्रदीप साह शिवे, दीपक मंडल, अभय प्रकाश, नीरज सोनी, ओमप्रकाश,bसंजीत विलायती,बीराजीव रंजन, सोनू ठाकुर ,सुशील पासवान, देवाशीष घोष आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धा सुमन अर्पित किया।