Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
  • दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?
  • पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत
  • खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त : पटना में 5 बेकरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग न की कार्रवाई, एक्सपायरी सामग्री नष्ट
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » आपसी सौहार्द बढ़ाने, समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ परस्पर विश्वास बढ़ाने का माध्यम है क्रिसमस: वाणी जैन

आपसी सौहार्द बढ़ाने, समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ परस्पर विश्वास बढ़ाने का माध्यम है क्रिसमस: वाणी जैन

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar25/12/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
उद्घाटन करते बच्चे डीआरएम व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 वाराणसी। क्रिसमस मेला न केवल छुट्टियों के मौसम की खुशी परस्पर बांटने का अवसर है, बल्कि रेलवे कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों के परिवारों में आपसी सौहार्द बढ़ाने, समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ परस्पर विश्वास बढ़ाने का भी एक तरीका है।

मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वाणी जैन ने बच्चों को चॉकलेट, कैंडी आदि बांटकर क्रिसमस की शुभकामना देते हुए अपने सम्बोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हम सभी रेलवे कालोनी निवासियों और रेलवे कर्मचारियों के परिवारों को इस उत्सव में शामिल होने से सौहार्द्र और एकजुटता की भावना बढ़ती है।

बताते चलें कि मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की प्रेरणा व निर्देशन से वाराणसी मंडल पर गुरुवार को इन्द्रप्रस्थ सामुदायिक केंद्र में रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सबसे पहले मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वानी जैन ने सेंटाक्लाज के रूप में सजे छोटे बच्चों के हाथों फीता काटकर एवं केक काटकर क्रिसमस मेले का औपचारिक उद्घाटन कराया।

यह मेला क्रिसमस की भावना और स्थानीय समुदाय की जीवंत संस्कृति का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। क्रिसमस मेले के मुख्य आकर्षणों में महिला समिति के मसाला केंद्र के उत्पाद, बनारसी चाट, टी स्टॉल, मानसिक खेलों के स्टॉल शामिल थे।

इस अवसर पर सभी को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने कहा कि वाराणसी मंडल मुख्यालय पर पहली बार क्रिसमस मेला का आयोजन किया जा रहा है। भविष्य में इसे और भव्य रूप में मनाया जाएगा।

क्रिसमस का अवसर पुराने साल की अच्छी बुरी बातों को याद करने और हर्षोल्लास के साथ नए साल के स्वागत का भी अवसर होता है। ऐसे अवसरों पर कर्मचारियों एवं उनके परिवारों का एक दूसरे के साथ सहयोग की भावना बढ़ती है।

वाराणसी मंडल में आयोजित क्रिसमस मेले में रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए मजेदार खेलों में शामिल होने के लिए विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गयीं थी । आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों साध्वी, राधिका, आयुष, अत्रिय ,अक्षय, आशीष, अनु आदि ने सेंटा गीत, कैरोल गीत और मनोहारी नृत्य का प्रदर्शन कर उत्सव को और भी मनोरंजक बनाया।

इस अवसर पर बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर समेत कई इनडोर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत व प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सामाग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल, सहायक कार्मिक अधिकारी वीरेन्द्र यादव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस रावत, एन ई रेलवे मेन्स कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री अखिलेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार समेत रेलवे कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित थे।

केक काटते बच्चे व अन्य।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Varanashi Rail Mandal Varanasi
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक

26/10/2026

दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?

25/10/2026

पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत

25/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?