
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 विद्यापतिनगर । धार्मिक एवं मनोकामना लिंग के रूप में प्रसिद्ध विद्यापतिधाम मंदिर में तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव के 15 दिन शेष बच गया है लेकिन अब तक प्रशासनिक व आयोजन संबंधित तैयारियां नदारद है। जिससे लोगो में असमंजस की स्थिति बनी है।
बताते चलें कि विद्यापति राजकीय महोत्सव की निर्धारित तिथि कार्तिक मास के धवल त्रयोदशी माना जाता है जो इस साल 3 नवंबर को होना था। लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर उक्त कार्यक्रम की तारीखों को बढा कर 12, 13 और 14 जनवरी निर्धारित किया गया। जिसके आलोक में एडीएम और एसडीओ ने महोत्सव को लेकर मंदिर की मुआयना कर कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया था।
इस क्रम में मंदिर की सफाई, रंगाई, मरम्मत, सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारो का चयन, मुख्य अतिथि एवं आगंतुकों की सूची आदि का रूप रेखा अभी तक तैयार नहीं किया गया है। यहाँ तक की मंदिर की मरम्मत, रंगाई पुताई आदि कार्यो में काफी समय लगता है, उसे भी शुरू नहीं किया जा सका है।
इस संबंध में क्षोभ जताते हुए विद्यापति परिषद के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया गणेश गिरी कवि ने बताया की महोत्सव की तैयारियों को लेकर कोई काम शुरू नहीं होने से लोग मायूस हैं।