– वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 7वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय वेब मीडिया समागम 2025 की तैयारियां पूरी, – आयोजन 27–28 दिसंबर को ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 डेस्क नई दिल्ली। अंग प्रदेश की धरती बिहार की सिल्क नगरी भागलपुर में आयोजित दो दिवसीय वेब मीडिया समागम 2025 में पत्रकारिता जगत के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दिग्गज डिजिटल हो रहे देश में सोशल मीडिया और पत्रकारिता की दशा और दिशा पर मंथन करेंगे। जी हां! वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के 7वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 27 और 28 दिसंबर 2025 को…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जब तक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता तब तक किसानों का आर्थिक शोषण होता रहेगा और इसका जिम्मेदार भाजपा जदयू नीति डबल इन्जन की सरकार है। भाकपा माले के जिला सचिव कॉ उमेश कुमार ने गुरुवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के एक बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नित नए लोक लुभावन नारे देकर श्रमशील किसान, मजदूरों के साथ छल किए जा रही है। कृषि रोड मैप इसका ताजा उदाहरण है। जिसमें किसानों की समृद्धि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मोरवा। धर्मपुर वंदे मध्य विद्यालय में प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष राजीव कुमार पांडे की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए राजीव कुमार पांडे ने बताया कि शिक्षा भवन कार्यालय में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार के विरोध एवं अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ के द्वारा 26 दिसंबर से शिक्षा भवन परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहा के सभी कोटि के शिक्षकों के मूलभूत समस्याओं के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं निकला गया।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मोरवा । प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर करनैल चैक स्थित स्टूडेंट कोचिंग सेंटर के सौजन्य से गुरुवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के 600 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजक स्टूडेंट कोचिंग सेंटर के संचालक विनोद कुमार राय ने बताया कि प्रतिभा खोज परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखरना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। श्री राय ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजनों से बच्चों का मानसिक विकास होता है और वह बड़े स्तर पर प्रतियोगिता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर। प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को जय जवान-जय किसान कार्यक्रम के तहत किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित इस किसान संगोष्ठी के दौरान जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के नारे के साथ किसानों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि कृषि में आधुनिक तकनीकों, सरकारी योजनाओं और नवाचारों को बढ़ावा देने और किसानों को जोडने केलिए के लिए समय समय पर किसान संगोष्ठी का आयोजन किया…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। रत्न शंकर भारद्वाज Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर। वर्षों से अपने भवन का इंतजार कर रहे विद्यापतिनगर थाना को आखिरकार 42 वर्षों बाद तमाम व्यवस्था से सुसज्जित व आधुनिक सुविधाओं से लैस अपना भवन मिल गया। जब बिहार सरकार में जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को मॉडल थाना भवन का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन व लोकार्पण किया। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाजिदपुर पंचायत स्थित जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में नवनिर्मित चार मंजिला मॉडल थाना भवन में एक ही छत के नीचे सारी सुविधाओं व अत्याधुनिक सुविधाओं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। सदर अस्पताल में हड्डी रोग पीड़ित मरीजों, मूत्र संबंध संबंधी रोगों और गोली लगने के मामलों अब रेफर नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि शीघ्र ही अस्पताल में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन की स्थापना की जाएगी। जिससे इलाज के दौरान शरीर के अंदर की स्थिति को लाइव स्क्रीन पर देखा जा सकेगा और जटिल से जटिल पूरी सटीकता के साथ अपेक्षाकृत कम समय में किया जा सकेगा। उक्त जानकारी देते हुए डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि इस मशीन की मदद से मामूली से लेकर गंभीर फ्रैक्चर, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों और आपातकालीन स्थिति…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क कटरा। माता वैष्णो देवी के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड (RFIDC) प्राप्त करने के 10 घंटे के अंदर यात्रा शुरू करनी होगी और दर्शन पूरा करने के बाद कटरा बेस कैंप लौटने के लिए अधिकतम 24 घंटे का समय दिया गया है। ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। नए साल के अवसर पर जम्मू के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा नियमों में उक्त बदलाव किए हैं। बताते चलें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह अध्यक्ष, जिला स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) नित्यानंद राय की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार, में दिशा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम मंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर आरंभ हुए बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें उन्होंने योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान श्री राय ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते…
अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पीड़ितों को समय पर न्याय, राहत राशि एवं विधिक सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अत्याचार से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित एक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिनियम से संबंधित लंबित एवं नए मामलों की विस्तार से समीक्षा की और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को…