
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क मोरवा। धर्मपुर वंदे मध्य विद्यालय में प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष राजीव कुमार पांडे की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए राजीव कुमार पांडे ने बताया कि शिक्षा भवन कार्यालय में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार के विरोध एवं अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ के द्वारा 26 दिसंबर से शिक्षा भवन परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहा के सभी कोटि के शिक्षकों के मूलभूत समस्याओं के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं निकला गया। विवश होकर शिक्षकों को आमरण अनशन पर बैठना पड़ेगा।
वहीं जिला अध्यक्ष संजीव कुमार आर्य ने बताया कि सभी प्रकार के शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन उनका समाधान नहीं निकाला जा रहा है।
जिला अध्यक्ष आर्य ने शिक्षक संघ के सभी शिक्षकों से संबंधित 14 सूची मांगों के समर्थन में 26 दिसंबर से होने वाले आमरण अनशन कार्यक्रम में जिले के सभी शिक्षकों से बारी-बारी से भाग लेने की अपील की। मौके पर अनुज कुमार, अभिनंदन कुमार, सहित संघ के अधिकांश सदस्य एवं शिक्षक मौजूद थे।