
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जब तक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता तब तक किसानों का आर्थिक शोषण होता रहेगा और इसका जिम्मेदार भाजपा जदयू नीति डबल इन्जन की सरकार है।
भाकपा माले के जिला सचिव कॉ उमेश कुमार ने गुरुवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के एक बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नित नए लोक लुभावन नारे देकर श्रमशील किसान, मजदूरों के साथ छल किए जा रही है। कृषि रोड मैप इसका ताजा उदाहरण है। जिसमें किसानों की समृद्धि का नया लॉलीपॉप का रैपर दिखाया गया।
बताते चलें कि गुरुवार को माल गोदाम चौक लेनिन आश्रम स्थित जिला कार्यालय में अखिल भारतीय किसान महासभा समस्तीपुर जिला कमिटी की बैठक जिलाध्यक्ष कॉ महावीर पोद्दार की अध्यक्षता में तथा कॉ प्रो उमेश कुमार के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई।
बैठक में सबसे पहले किसान महासभा के राज्य उपाध्यक्ष दिवंगत नेता विशेश्वर यादव को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। जिसमें 50 हजार किसान को अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्य बनाने, जनवरी महीने में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी के समक्ष रासायनिक खाद उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने, उचित मूल्य पर रासायनिक खाद उपलब्ध कराने, गुणवत्ता पूर्ण बीज एवं कीटनाशक दवा उपलब्ध कराने, किसानों को सरकारी लाभ देने, कृषि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच करने, सभी किसानों की धान खरीदारी करने, सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी हक देने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की घोषणा करने वाली सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान चौतरफा संकट से जूझ रहे हैं।
वहीं जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। सिंचाई से लेकर बीज और रासायनिक खाद एवं कीटनाशक दवा तक किसानों का शोषण जारी है।
बैठक में शंकर प्रसाद यादव, दिलीप कुमार राय, चन्द्रेश्वर सिंह,अनिल चौधरी, टिंकू यादव, राम गणेश, सुनील राय सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।