
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह अध्यक्ष, जिला स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) नित्यानंद राय की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार, में दिशा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
सर्वप्रथम मंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर आरंभ हुए बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें उन्होंने योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान श्री राय ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उनके शीघ्र समाधान का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया।
बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामनाथ ठाकुर, एमएलसी तरुण कुमार, एमएलसी सर्वेश कुमार, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, मोहिउद्दीन नगर विधायक राजेश कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार, मोरवा विधायक रणविजय साहू, कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी, समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, वारिसनगर विधायक मांजरिक मृणाल, उजियारपुर विधायक आलोक मेहता, मेयर अनीता राम , जिप अध्यक्ष खुश्बू कुमारी सहित, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह तथा विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।