Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। नयी दिल्ली। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में प्रचंड वापसी हुई है। 13 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा की आँधी में हवा हो गयी। वहीं कॉंग्रेस इस बार भी अपने बिखरे जनाधार को समेट नहीं पायी। विधानसभा चुनाव 2025 के चुनाव परिणाम के अनुसार 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में भाजपा के खाते में 48 सीटें आयी है। जबकि आप ने 22 सीटो पर संतष करना पड़ा। जदयू, लोजपा रा और कॉंग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। निर्वाचन आयोग के अनुसार दिल्ली में इस बार 83 लाख…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। जयनगर। 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर ने भारत नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की और शनिवार को सीमा स्तंभ संख्या 268/06 के पास, भारतीय क्षेत्र में लगभग 400 मीटर अंदर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर, प्रतिबंधित दवाइयाँ, नकदी, वाहन एवं अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त कर 06 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से जब्त किए गए सामान का विवरण: 1. ब्राउन शुगर – 24 ग्राम (स्टील बॉक्स में) 2. कोडिस्कैन कफ सिरप – 122 बोतल 3. कोडिफॉक्स कफ सिरप –…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर।  जिले के प्रखंड-ताजपुर अंतर्गत पंचायत-मुरादपुर बंगरा ग्राम-डीह सरसौना वार्ड सं0-08, श्मशान भूमी पर खेल का मैदान बनाने के विरोध में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन रंग लाया। शुक्रवार देर शाम अंचलाधिकारी ताजपुर आरती कुमारी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आमरण अनशन स्थल पर पहुंची और अनशनकारियों से मिल कर उनके मांगो पर विचार कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तथा जूस पीला कर आमरण अनशन को समाप्त कराया। अंचलाधिकारी ने कहा कि दिनेश कुमार कुशवाहा एवं अन्य ग्रामीण जनता द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में जांच किया जा रहा है। जांचोपरांत उच्चाधिकारी को…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पटना। बिहार में जमाबंदियों के डिजिटलाइजेशन एवं उसे त्रुटिरहित करने के लिए 15 मार्च तक विशेष अभियान चलेगा। इसके तहत शिविर लगाकर जमाबंदियों को युद्ध स्तर पर दुरुस्त किया जाएगा। इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विशेष अभियान शुरू भी कर दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने इसको लेकर सभी समाहर्ताओं को निर्देश जारी किया है।जिसके मुताबिक, राजस्व कर्मचारियों द्वारा हरेक मौजा की मूल जमाबंदी की स्कैंड और ऑनलाइन प्रति से मिलान किया जाएगा। जहां जमाबंदी स्कैंड नहीं हो सकी है, वहां मूल प्रति से मिलान करने के बाद…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए भोला टॉकीज और मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर 200 करोड़ रुपए की लागत से आरओबी का निर्माण होगा। साथ ही 48 करोड की लागत से मथुरापुर घाट पर स्थित पुल के निकट दूसरे पुल का निर्माण होगा। जिससे इन जगहों पर अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। समस्तीपुर में शुक्रवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने अपने कार्यकाल में आयोजित पहले संवाददाता सम्मेलन में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई घोषणाओं की स्वीकृति मिलने सहित अद्यतन जानकारी देते हुए उक्त बातें…

Read More

‍ ओईनी न्यूज नेटवर्क ताजपुर। जिले के ताजपुर प्रखण्ड स्थित मुरादपुर बंगरा पंचायत के डीह सरसौना वार्ड सं0-08, श्मशान भूमि पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरु हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ0 ज्ञान शंकर कौशल एवं संचालन प्रमोद कुमार सिंह ने किया। अनशनकर्ताओं में रंजीत कुमार, मनोज राम, अशोक पासवान एवं दिनेश कुमार कुशवाहा शामिल हैं। साथ ही इनके समर्थन में राजेश कुमार कुशवाहा उपवास पर बैठे है। अशनकारियों की एक मात्र मांग है कि श्मसान भूमि को खेल का मैदान बनाने केलिए जुताई करने में जो भी जन प्रतिनिधि व प्रखंड के कर्मी व पदाधिकारी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। सुभाष चन्द्र कुमार समस्तीपुर । पश्चिमी शुष्क हवाओं से प्रभावित गेहूं की फसल को बचाने की जरूरत है। ताकि गेहूं उत्पादक किसानों के उत्पादन पर असर नहीं पड़े। डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय के अधीनस्थ गेहूं वैज्ञानिक सह बीज निदेशालय के निदेशक डाॅ डीके राय उक्त बातें संवाददाता से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि पश्चिमी शुष्क हवा सामान्य से ज्यादा तापमान के प्रति संवेदनशील होते है। इसके नकारात्मक प्रभाव सामान्यतः गेहूं के बाली पर ही देखने को मिलता है। जिसमें गेहूं की बाली छोटा तथा दानें सिकुड़ जाता है और दानों की संख्या तथा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकुद प्रतियोगिता समारोहपूर्वक बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन की उपस्थिति में प्राचार्य अमृत रंजन ने विद्यालय का झंडोतोलन कर तथा लम्बी दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर डाॅ० अनिल कुमार, डाॅ एसके अहमद, डाॅ प्रमोद कुमार, उप प्राचार्य अपराजिता पाण्डेय, वरिय शिक्षक प्रभुनाथ कर्ण एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित थे। इस खेल प्रतियोगिता में प्रेप वन से लेकर वर्ग नवम् तक के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । महिला शिक्षिकाओं को हर माह मिलने वाले दो दिनों का विशेष अवकाश देना सुनिश्तिच करें। जिले के तमाम विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इस आशय का पत्र जारी करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि टीईटी शिक्षक संघ, बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ (मूल) एवं प्राथमिक शिक्षक संघ, समस्तीपुर से प्राप्त आवेदन के आलोक में यह मामला संज्ञान में आया है कि जिले के कतिपय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा महिला शिक्षिका के लिए देय विशेष अवकाश को नियमावली से हट कर परिभाषित करते है…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अगले पांच दिनों में पछिया हवा के कारण सुबह और शाम के समय में कनकनी का दौर जारी रहेगा। छिटपुट बादलों के बीच आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा मगर तेज धूप का असर नहीं दिखेगा। जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 08-12 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है हालाकि मौसम के शुष्क रहने…

Read More