Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । हर गुजरते वक्त के साथ बिहार की फिजां में चुनावी खुमार चढने लगा है। छोटी-बड़ी सभी राजनीतिक पार्टियां अगामी बिहार विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारी में जुट गई हैं। ऐसे में बिहार में संपूर्ण बदलाव की उम्मीद बन कर उभरे यूथ आइकॉन युवा उद्यमी और समाजसेवी निशिकांत सिन्हा अपनी धरती अपने बिहार राज्य के विकास और उन्नति के लिए अलग-अलग जिलों में जन आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को ना सिर्फ संबोधित कर रहे हैं बल्कि बिहार में सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक बदलाव लाने के अपने लक्ष्य की राह पर आगे…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । रविवार को श्रम संसाधन विभाग, बिहार पटना के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी का पौधा दे कर स्वागत किया। तदुुपरान्त मुख्य अतिथि सहित आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेला का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर, जिला मतस्य पदाधिकारी निवाजुद्दीन, कारखाना निरीक्षक मनोज कुमार, राजीव कुमार एवं, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार उपस्थित थे। इसके बाद कुशल…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। राजगीर। संख्या बल में हम कम सही, लेकिन किसी से कम नहीं। हम कम हैं मगर अपना हक लेने का हममें दम है और हम अपना अधिकार ले कर रहेंगे। सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक चिन्तक जगलाल चौधरी की 130वीं जयन्ती के अवसर पर राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय काॅन्वेंशन हाॅल में आयोजित जयन्ती समारोह सह राज्य स्तरीय पासी चेतना सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुर्व विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि पासी समाज के कुल गौरव जगलाल बाबू बिहार में जाति व्यवस्था के धुर विरोधी थे। वे जीवन भर दलितों, पिछड़ो, शोषितों, वंचितों…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के दो महीने पूरे हो गये। इस अवसर पर एक विडीयो जारी कर दिवंगत अतुल के पिता पवन मोदी ने एक बार फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एवं सर्वोच्च न्यायलय से न्याय की गुहार लगाई है। बताते चलें कि पत्नी के लालच और परिवार न्यायालय के जज के एकतरफा व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आ कर, आज से ठीक दो माह पहले 9 दिसंबर 2024 को, बंगलुरू में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत एआई इंजीनियर अतुल सुभाष 24…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। गया। बिहार की हवा में चुनावी खुमार चढने लगा है। छोटी-बड़ी सभी राजनीतिक पार्टियां विधान सभा चुनाव 2025 में अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस चुकी हैं। ऐसे में बिहार में सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक बदलाव की उम्मीद बन कर उभरे यूथ आइकॉन युवा उद्यमी और समाजसेवी निशिकांत सिन्हा अपनी धरती अपने बिहार राज्य के विकास और उन्नति के लिए अलग-अलग जिलों में जन आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को ना सिर्फ संबोधित कर रहे हैं बल्कि बिहार में सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक बदलाव लाने के अपने लक्ष्य की राह पर आगे बढ़ते…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। सुभाष चन्द्र कुमार। समस्तीपुर/पूसा । डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित मात्स्यिकी महाविद्यालय के सभागार में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा प्रायोजित छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आधार विज्ञान एवं मानविकी संकाय के मुख्य वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ विनय कुमार शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को शिवहर जिले के किसानों के बीच विवि के एंबेसडर के रूप में कार्य करते हुए प्रसारित करने की जरूरत है। मात्स्यिकी महाविद्यालय, ढोली, मुजफ्फरपुर के अधिष्ठाता डॉ प्रेम प्रकाश…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/पूसा । यूं तो बिना खेत की खेती वाली फसल मशरूम अपने आप में सेहत, स्वाद, आर्थिक स्वावलंबन का बेजोड काॅम्बो है। मगर इसके कुछ प्रभेद अपने रूप रंग, और औषधीय गुणों के कारण अपनी अलग पहचान रखते हैं। डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित एडवांस सेंटर ऑफ मशरूम रिसर्च के पुर्व निदेशक देश-विदेश में मशरूम मैन नाम से विख्यात मशरूम वैज्ञानिक डाॅ दयाराम ने उक्त बातें संवाददाता से कही। एक निजी मुलाकात में उन्होंने संवाददाता को बताया कि शिटाके मशरूम एक अति स्वादिष्ट एवं औषधीय खाद्य पदार्थ के रूप में अपनी पहचान विकसित कर चुका…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी। दिल्ली की जीत ने तमाम देश में सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास की राष्ट्रीय स्वीकार्यता का प्रमाण है। दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद अब बिहार की बारी है। उक्त बातें भाजपा नेता अशोक पासवान ने दिल्ली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाता से कही। इस अवसर पर उउन्होंने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इसके पुर्व शनिवार को ओईनी बाजार स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस स्मारक चौक पर मंडल अध्यक्ष पूसा दक्षिणी मधु पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दिल्ली फतह पर गगन भेदी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । 27 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अपार बहुमत‌‌ से सरकार बनायेगी। भाजपा के इस जीत पर भाजपा समस्तीपुर ने विजय जुलूस निकाल कर जश्न मनाया। यह जुलूस स्टेडियम मार्केट से चल कर अनुमंडल कार्यालय हो कर पटेल मैदान गोलंबर पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर बधाई दी। मिठाई वितरण कर जश्न मनाया और जम कर आतिशबाज़ी भी की। समस्तीपुर उत्तरी और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष क्रमशः नीलम और शशिधर झा ने इस विजयोत्सव की अध्यक्षता संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीलम सहनी ने कहा कि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जीएमआरडी कालेज मोहनपुर, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डा.) कुशेश्वर यादव‌ ने वर्ग संचालन के समय में वर्गों के औचक निरीक्षण किया। तदुुपरान्त उन्होंने शिक्षकों की एक आकस्मिक बैठक बुलाई। जिसमें उन्हें अपने कर्तव्य के प्रति हरेक हाल में जागरूक रहने को कहा। उन्होंने कहा कि छात्र की अनुपस्थिति के लिए विभाग वार शिक्षक उत्तरदायी होंगे। छात्रों के पठन-पाठन में समर्पित भाव से सहयोग करना एक शिक्षक का परम कर्तव्य है। एक भी छात्र अगर उपस्थित होते हैं तो भी हर परिस्थिति में उनका वर्ग संचालित होना चाहिए।

Read More