
ओईनी न्यूज नेटवर्क
पूसा। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित खेल मैदान परिसर में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला में सेल्को इंडिया की, समस्तीपुर इकाई ने किसानो को सौर उर्जा को अपनाकर आय बढाने केलिए जागरूक किया।

इस अवसर पर सेल्को इंडिया के स्थानीय प्रबंधक यशवंत कुमार ने बताया कि विगत 9 वर्षों से सोलर सिस्टम के माध्यम से शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में हम काम कर रहे हैं। सुर्य उर्जा का प्राकृतिक एवं अक्षय भंडार है। उर्जा के पारंपरिक स्रोतों यथा गैस, बिजली, डीजल, पेट्रोल आदि के बढते मुल्य और इनके भंडार या उत्पादन में आ रही कमी के कारण वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोत की ओर बढना समय की मांग है।

उन्होंने कहा कि सोलर प्लेट लगाने में शुरुआती खर्च के बाद कोई खर्च नहीं लगता। यदि आप अपनी आवश्यकता से अधिक बिजली उत्पादन करते हैं तो बिजली विभाग आपसे बिजली खरीदेगा। जिससे आपकी उर्जा जरूरतों की पूर्ति के साथ साथ आमदनी भी बढती है।

श्री यशवंत ने बताया कि हमने सौर उर्जा के क्षेत्र में सोलर भाॅंती, पापड़ मशीन, चिप्स मशीन, अगरबत्ती मशीन, सोलर कोल्ड स्टोरेज लगाकर काफी लोगों को रोजगार प्रदान किया है। इस अवसर पर बडी संख्या में किसान मौजूद थे।