
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड मुजफ्फरपुर को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड के पदाधिकारियों ने किसानो को प्राकृतिक व जैविक खेती को अपनाने केलिए जागरूक किया।

बताते चलें कि जोनल रिक्रूटमेंट प्रबंधक संतोष कुमार झा के निर्देशन में शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड ने इस मेले में किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए मृदा की उर्वरक क्षमता बढ़ाने और आवश्यकता अनुसार फसल प्राप्त करने के लिए जागरूक किया।
इस क्रम में सर्विस मैनेजर सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि रासायनिक सामग्री का प्रयोग एक क्रम बद्ध तरीके से कम करते हुए जैविक खेती करने से मृृृदा की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। साथ ही उन्होंने फसल चक्र अपनाने की सलाह भी दी।
श्री सिंह ने कहा कि शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड के उत्पाद जैविक खेती अपनाने में मददगार है। साथ ही हमारे सुप्रशिक्षित कृषि अधिकारियों की टीम सिर्फ एक कॉल पर सर्विस के लिए उपलब्ध है। मौके पर राकेश मिश्रा, कामेश मिश्रा, अभय रंजन, जयप्रकाश तिवारी, रितेश कुमार सिंह, विजय कुमार तिवारी आदि मौजूद थे।
