
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा जिला समस्तीपुर के प्रांगण में आयोजित कृषि मेला में नवभारत फर्टिलाइजर एलएलपी कंपनी के द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसमें कंपनी के वरिष्ठ सेल्स अधिकारी रविंद्र कुमार, सर्विस हेड सुमन कुमार एवं प्रणव कुमार उपस्थित थे।
इस अवसर पर उन्होंने कीट व्याधियों से बचाते हुए जैविक खेती के गुर बताये। साथ ही प्राकृतिक मौसम अनुकूल खेती को अनिश्चित जलवायू में मृदा की उर्वरक क्षमता बचाते हुए अधिकतम फसल प्राप्त करने में अपने उत्पाद की उपयोगिता की जानकारी दी।
इस क्रम में उन्हों ने जैविक खेती तथा कंपनी के जैविक उत्पाद विजया ग्रोमिन, विजेता, विंज्यम बीवी की जेम्स बॉन्ड आदि उत्पादों से होने वाले लाभ के बारे बताया। साथ ही उनके उपयोग से किस प्रकार मृदा का स्वास्थ्य बना रहता है इसकी विस्तृत जानकारी मेला में आए हुए किसान को दिया।
