
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत गंगसारा पंचायत के अहमदपुर गांव स्थित उच्च विद्यालय के पास पुस्तकालय भवन के प्रांगण में श्रमिक सम्मान यात्रा के साथ एक जन संवाद सभा का आयोजन किया गया।

अतिथियों के स्वागत व उद्घाटन की औपचारिकता के बाद सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत निर्गूणी ने कहा कि अपनें सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अनेकों तरह के सामाजिक और राजनीतिक सभाएं होते देखा है लेकिन खासकर श्रमिकों के जीवन में सुधार लाने के लिए कोई भी जागरुकता सभाएं नहीं देखा। सबके सब राजनीतिक गोटी सेट करना चाहते हैं।

वहीं जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार साह, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार,रामप्रीत पासवान एवं अरुण कुमार गुप्ता आदि ने कहा पूरा सरकारी तंत्र चौपट है। जन प्रतिनिधियों की बात कोई नहीं सुनता फलत: बदनामी हम जनप्रतिनिधियों की हो रही है। कोई भी काम सरकारी दफ्तरों में बिना पैसे का नहीं होता है।
इस अवसर पर श्रमिक सम्मान यात्रा के लीडर प्रकाश भाई ने यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। हमाल पंचायत के नेता अनिल सिंह ने मठारी कानून पर चर्चा किया। सभा की अध्यक्षता सुरेंद्र पंडित और संचालन रविन्द्र पासवान ने किया। सहयोग लखिंदर राम, महेश राम शिवनाथ पासवान आदि ने तथा धन्यवाद ज्ञापन चंद्रकला कुमारी ने किया।
