
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/पूसा । किसान मेला 20525 में नाबार्ड प्रायोजित अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन (औसेफा) के सहयोग से समस्तीपुर चीनी मिल चैक स्थित मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टॉल पर मिथिला पेंटिंग एवं मिथिला पेंटिंग से सजे सामान लोगों को आकर्षित कर रहे है।
मिथिला पेंटिंग कलाकार सौम्या सुमन एवं प्रेरणा कुमारी ने लोगों को मिथिला पेंटिंग युक्त साड़ी, सूट, दुपट्टा, फाईल, पर्स, रुमाल, बेडशीट, तकिया कवर एवं पेंटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही है।
इसके अलावे एफपीओ तथा एसएचजी सदस्यों द्वारा निर्मित शुद्ध सरसो तेल, हल्दी, हनी, सत्तु, उड़द बड़ी, अचार, मिलेट लड्डू आदि की भी विक्री हो रही है। मौके पर डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण, संवर्धन संस्थान औसेफा के निदेशक देव कुमार, सेलको प्रबंधक यशवंत कुमार, विवके कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।
