
ओईनी न्यूज नेटवर्क
ओईनी । स्वच्छता सबसे बडा धन है। इसकेलिए सरकार की ओर से जो भी प्रयास किए जा रहे हैं उनमें हम सबकी सहभागिता जरूरी है। तभी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लोहिया स्वच्छता मिशन सफल हो सकेगी।
भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान ने सोमवार को ओईनी बाजार में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान उक्त बातें कही। उन्हेांने कहा यदि हम सभी सिर्फ अपने घरों के आसपास सफाई रखें तो स्वतः स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के सपना साकार हो जायेगा।
बताते चलें कि भाजपा पूसा मंडल दक्षिणी स्थित खुदीराम बोस पूसा बाजार में युवा मोर्चा के शुभम जयसवाल के पहल पर ओईनी बाजार में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अपने दुकान और घरों के आसपास सफाई रखने केलिए लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर बजरंग अग्रवाल, राधेश्याम गुप्ता, सुभाष कुमार कर्ण, कुमार जिवछ पासवान, दीपक राय, मिथलेश कुमार, बब्लू साह, मनीष गुप्ता, रंगेश महतो, अंजनी कुमार साह, रामप्रीत पासवान, आदि लोग उपस्थित थे।.