
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। गुरूवार को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में जिले के प्रतिष्ठित संस्थान होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में 38वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम समस्तीपुर दिलीप कुमार का निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्राचार्य डॉ एस.के.अहमद, वरिष्ठ शिक्षक डॉ अनिल ने स्वागत किया। तदुुपरान्त संस्थापक एवं निदेशक विभा देवी के कर कमलों द्वारा मैथली परंपरा अनुसार तिलक लगा कर तथा पाग और शॉल भेट कर अभिनंदन किया।
वरिष्ठ शिक्षक डॉ अनिल के स्वागत संबोधन के बाद कक्षा नवमी की छात्राओं ने पारंपरिक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। पुन: कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित तथा माँ सरस्वती जी एवं संस्थापक श्री रति रंजन प्रसाद जी को पुष्प समर्पित करके किया गया।

मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि समेत सभी पदाधिकारियों ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया जिसमें कलाम हाउस को प्रथम स्थान, राजेंद्र हाउस को द्वितीय तथा दिनकर हाउस को तृतीय स्थान की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एसडीओ श्री कुमार ने अपने संबोधन में सभी छात्र–छात्राओं का उत्साह बताते हुए विद्यालय प्रबंधन का आभार प्रकट किया और सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
इस दौरान प्राचार्य अमृत रंजन ने अपने वक्तव्य में वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया तथा स्कूल की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के महत्व और विद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
तदुुपरान्त विविधतापूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा पहली से नवमी के छात्र–छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस कड़ी में नन्हें बच्चों ने सामा चकेवा, घूमर, के अलावा, नैनो वाली ने, केसरी के लाल, नगाड़ा संग ढ़ोल बाजे, छम-छम, शुभ दिन आयो रे आदि गीतों पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं चौथी की छात्रा आरना की एकल प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
संगीत प्रस्तुति में गुरु वन्दना, सरस्वती वन्दना, नन्हा मुन्ना राही हूँ, आच्युतम केशवम, ऐ री सखी मंगल गाओ री तथा कक्षा नवमी के आर्यन का एकल गायन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर छात्र–छात्राओं ने ड्रामा प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम की प्रस्तुति कक्षा नवमी के छात्र हिमांशु, केशव, तथा छात्रा आद्या, अंशिका, अनिल कुमार वर्मा, मो० फिरोज और रौशन के निर्देशन में की गयी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य अपराजिता पांडे ने धन्यवाद ज्ञापान किया। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा की कार्यक्रम की सफलता का श्रेय, सभी शिक्षकों और प्यारे बच्चों की कड़ी मेहनत को जाता है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।