
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। संत शिरोमणि स्वामी रविदास जयंती के अवसर पर बेला रघुनाथपुर, चकहाजी और चंदौली बनकुरवा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने संत रविदास जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में डॉक्टर सिंह ने संत रविदास जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन और उपदेशों से हमें समानता, सद्भाव और भाईचारे की महत्ता समझने को मिलती है।

रविदास जी ने अपने समय में समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया। उनके विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। डॉक्टर सिंह ने इस अवसर पर लोगों से समाज में सामूहिकता और एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

कहा कि रविदास जी के जीवन को अपनाकर हम न केवल अपने व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि समाज में व्याप्त भेदभाव और अन्याय को भी समाप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
