
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । सिटी सेंट्रल स्कूल के सभी शाखाओं में पुलवामा हमले की पांचवी बरसी पर उस हमले के 40 शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजली दे कर आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर सबसे पहले विद्यालय के सभी शिक्षक, व छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर मां भारती के वीर सपूतों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
दिनांक 14 फरवरी 2019 की उस घटना को याद करते हुए विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने कहा कि आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाए कम होगी।
इस अवसर पर विद्यालय के वरीय प्राचार्य सी.के. ठाकुर, प्राचार्य कविता करुणाकरण, प्राचार्य मनीष कुमार, प्राचार्य तन्मय चक्रवर्ती , इंग्लिश टीचर शिवेश कौशल ने अपने-पुलवामा में शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर शैक्षणिक इंचार्ज राधेश्याम ठाकुर रोहित राज शंकर मिश्रा आदि शिक्षक, शिक्षिका और छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
