Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत निष्पक्ष, निर्विवाद, एवं पारदर्शी  चुनाव केलिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता अब प्रत्यक्ष रूप में दिखाई पडने लगी है। बताते चलें कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशानुसार जिले के सभी रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं से कमीशनिंग प्रक्रिया के प्रति संतुष्टि का प्रमाणपत्र (Testimonial) तैयार कर लें। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि कमीशनिंग की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होनी चाहिए। इस प्रक्रिया में उपस्थित प्रत्येक अभ्यर्थी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तत्परता से तैयारियों में जुट गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में महिला मतदान केन्द्र (पिंक बूथ), आदर्श मतदान केन्द्र (मॉडल बूथ), युवा मतदान केन्द्र तथा दिव्यांग अनुकूल मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाएं। जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के क्रम में मतदान की तिथि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क उजियारपुर । 134 उजियारपुर के विकास का प्रतीक और आपके सपनों का चुनाव चिन्ह है स्कूल का बस्ता छाप। आइए जाति धर्म और पार्टी से ऊपर उठ कर इस बार अपने परिवार और अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रख कर मतदान करें। जिले के 134 उजियारपुर विधानसभा से पूर्व विधायक एवं जनसुराज प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद सिंह ने जनसंपर्क के दौरान उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है परिवर्तन की कोख से ही विकास का उद्भव होता है। परिवर्तन सृष्टी के विकास का मूलभूत सिद्धांत है। श्री सिंह ने कहा कि बिहार…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा गुरुवार को समाहरणालय परिसर में एक  फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। ऐसे रचनात्मक आयोजन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने में प्रभावी सिद्ध होते हैं।” फ्लैश मॉब के दौरान जिला स्वीप आइकन कुंदन कुमार रॉय और अनुज सिंहा की आवाज़ में तैयार “वोटिंग अवेयरनेस…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। एनडीए के घटक दल के नेता हम के जीतनराम मांझी, लोजपा (रा) के चिराग पासवान, सांसद शांभवी चैधरी आदि परिवारवादी नेताओं को दाये-बाये बैठाकर भाजपा नेताओं द्वारा इंडिया गठबंधन के परिवारवाद पर भाषण झारना हास्यास्पद है। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पिछले दिनों रोसडा में दिये गये भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही। उन्हेांने कहा कि बेशर्मी की सारी सीमायें भाजपा नेताओं के चाल-चरित्र से शर्मा कर मिट गई। खुद अमित शाह के बेटे जय शाह बिना कोई पूर्व योग्यता के बीसीसीआई…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। भाजपा सहित एनडीए के सभी नेता 2015 से पहले बिहार में जंगलराज को याद करते नहीं थकते। खास कर भाजपा के मोदी शाह की जोडी और उनके चेले मौका मिलते ही लोगों को मंच से डराते दिखते है कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो जंगलराज की वापसी होगी। इसी बीच बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह भाजपा व एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित हुए कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री बनाने, या विधायक चुनने या किसी को मंत्री बनाने का नहीं है बल्कि यह चुनाव बिहार से जंगलराज मिटाने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क् समस्तीपुर। लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां आम मतदाता मतदान दिवस की तैयारी में जुटे हैं, वहीं निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों ने भी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुरुवार को संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, मोहनपुर में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटरों पर चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी, तथा विभिन्न कोषांगों में कार्यरत कर्मियों ने मतपत्र के माध्यम से उत्साहपूर्वक मतदान किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में और अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क् समस्तीपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर जिला के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान को नई गति मिली जब जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशन में गुरुवार की सुबह “रन फॉर वोट” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7: 00 बजे समाहरणालय परिसर से हुआ। इस अवसर पर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं प्रशासनिक कर्मियों ने दौड़ में भाग लिया। यह जागरूकता रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क शिवाजीनगर। यह चुनाव बदलाव और विकास की दिशा सुनिश्चित करने वाला है। हमारे नेता और जनसुराज के प्रवर्तक प्रशांत किशोर वादा नहीं करते बल्कि विकास का रोड मैप दिखाते हैं। वे बताते हैं कि बदलाव और विकास दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बुधवार को रोसड़ा (सु) विधानसभा के शिवाजीनगर में जनसुराज पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जनसुराज का अर्थ ही होता है जनता द्वारा संचालित राज। जनसुराज को आप लोगों ने जिस भरोसे और उम्मीद से…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आगामी 6 नवंबर को प्रस्तावित बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को रचनात्मक स्वरूप देते हुए बुधवार को समाहरणालय सभागार में स्वीप लोगो का अनावरण किया गया। यह अनावरण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के दिशा-निर्देशन में किया गया। स्वीप आइकॉन कुंदन कुमार रॉय द्वारा तैयार यह विशेष लोगो पारंपरिक मधुबनी चित्रकला शैली में निर्मित है, जो बिहार की सांस्कृतिक पहचान के साथ मतदाता जागरूकता का सशक्त संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान स्वीप नोडल पदाधिकारी सह एनडीसी रजनीश कुमार राय, डीपीओ आईसीडीएस सुनीता…

Read More