ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जनता ने तो बिहार में बदलाव का पूरा मन बना लिया था लेकिन, चुनाव आयोग की बेइमानी के कारण से ऐसा नहीं हो सका और ऐसा नतीजा आया जिससे जनता के मंसूबों पर पानी फिर गया है। उक्त बातों के साथ बिहार में अप्रत्याशित चुनाव परिणाम को लेकर समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार चुनाव में बड़े पैमाने पर लोकतंत्र को खरीदा गया। उन्होंने कहा कि जब चुनाव की घोषणा होती है और पूरे राज्य में आचार संहिता लागू…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मस्कट, ओमान। ओमान में भारतीय कृषि उत्पादों और अगरबत्ती की मांग को देखते हुए दोनों संस्थाओं के लिए व्यापक संभावनाएँ मौजूद हैं। राजदूत जीवी श्रीनिवास ने Samthu FPO और Morang Desh Agarbatti के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए समथु एफपीओ के सीईओ अमरदीप कुमार से एक मुलाकात के दौरान उक्त बातें कही। बताते चलें कि Samthu FPO के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमरदीप कुमार ने G.V. श्रीनिवास (IFS), राजदूत, भारतीय दूतावास, मस्कट, ओमान से एक महत्वपूर्ण मुलाकात की। यह मुलाकात भारतीय कृषि उत्पादों और अगरबत्ती उद्योग के लिए अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली में किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21वीं किस्त जारी होने के अवसर पर प्रधानमंत्री के सीधा संवाद का प्रसारण किसानों के बीच में प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ अनिल प्रसाद, सचिव, मानवाधिकार संगठन, बिहार, डॉ० जनार्दन जी, उपाध्यक्ष भारतीय आलू संगठन शिमला, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्यागिकी उध्यमशिलता एवं प्रबंधन संस्थान, कुण्डली के सहायक प्रध्यापक डॉ० नितीन एवं डॉ० शेखर अग्निहोत्री शामिल हुए। डॉ० आर. के. तिवारी, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली ने सभी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बुधवार को राघवन स्टेडियम मौजूदा पटेल मैदान नेटबॉल खिलाड़ियों के जोश और ऊर्जा से सराबोर रहा। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय नेटबॉल ओपन ट्रायल प्रतियोगिता 2025-26 का आगाज बड़े उत्साह के साथ हुआ। जिसका उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी सह महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा और नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव संतोष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और खुद नेटबॉल खेलकर किया। उद्घाटन के दौरान जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि ट्रायल में बिहार के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21वीं किश्त के हस्तांतरण अवसर पर विद्यापति सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आन लाइन माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18000 करोड़ रुपए नौ करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से वे काफी जुड़ाव महसूस करते हैं। आने वाले वर्षों में देश नेचुरल फार्मिंग का ग्लोबल हब बनने वाला है इससे कृषि रूरल इकोनामी को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दलसिंहसराय के शुभ सुंदर नगर, पगड़ा स्थित नवनिर्मित कल्याणकारी भवन का शुभ उद्घाटन सोमवार को भूमिदाता रामगोपाल सुरेका एवं चंद्रलेखा सुरेका की गरिमामयी उपस्थिति में राजयोगिनी दीदी, संचालिका, बिहार एवं जमशेदपुर ब्रह्माकुमारीज सेंटर्स, मुजफ्फरपुर के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। अपने आशीर्वचन में दीदी ने कहा- यह कल्याणकारी भवन सभी आत्माओं का कल्याण करता रहेगा। मनसा शुभ भावना, वाणी के द्वारा परमात्म ज्ञान-दान और कर्मणा द्वारा परमात्मा की श्रीमत पर कर्म की शक्ति द्वारा यह कल्याणकारी प्रकम्पन्न केवल दलसिंहसराय ही नहीं, अपितु सारे विश्व का कल्याण करेंगे। जिन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। 131-कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित भाकपा- माले प्रत्याशी काॅ रंजीत कुमार राम ने चुनावी परिणामों के बाद जनता के प्रति आभार व्यक्त करने और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय बने रहने के संकल्प के साथ मंगलवार को पूसा प्रखंड में दो दिवसीय जनसंवाद एवं जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सबसे पहले उन्हेांने जिले के पूसा प्रखंड के ओईनी बाजार स्थित शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व क्रान्तिकारी लाल सलाम अर्पित की। इस अवसर पर माले नेता काॅ राम ने कहा कि शहीदों के सपनों और जनसंघर्षों का रास्ता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मोरवा । यज्ञ में हवन के दौरान तिल, जौ, घी, अरवा चावल, धूप एवं जड़ी बूटियों से तैयार समिधा की जो आहूति दी जाती है, वह एक तरफ जहां देवताओं का भोजन बनता है, वहीं सृष्टी की शुद्धता और वृष्टि का कारण बनता है। साथ ही यज्ञ से निकलने वाले सुगंधित धुआं और ताप से पर्यावरण स्वच्छ और शुद्ध होता है। मंगलवार को राधा कृष्ण महायज्ञ के आयोजक निकसपुर मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी अरुण सक्सेना ने राधा कृष्ण महायज्ञ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। अपने संबोधन में उन्होंने राधा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव कई संयोगों का साक्षी बना। एक तरफ तीन बार के विधायक राजद के कद्दावर नेता अख्तरूल इस्लाम शाहीन को करारी शिकस्त का सामना करना पडा, जबकि सरायरंजन विधानसभा से निर्वतमान मंत्री विजय चैधरी चैथी बार विधानसभा पहुंच गये। कल्याणपुर विधायक सह निवर्तमान सूचना मंत्री महेश्वर हजारी और उजियारपुर विधायक राजद के कद्दावर नेता आलोक मेहता ने हैट्रिक लगाने में सफलता पायी और लगातार तीसरी बार विधानसभा पहुंच गये। इन सब से बढ कर जदयू नेत्री अश्वमेध देवी के जीतने के साथ ही जिले में निर्वाचित सभी चार शीर्ष पदों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। नशा किसी प्रकार को उसका प्रभाव एक ही है, वह परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास का मार्ग अवरुद्ध करता है। इसलिए स्वस्थ, सुदृढ़, समृद्ध और विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए हर प्रकार के नशे को ना कहने की जरूरत है। नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि नशे के कुप्रभाव और पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय क्षति के बारे में व्यापक जन जागरूकता फैलाने की जरूरत है।…