Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » जिन्होंने तन-मन-धन, समय-श्वांस-संकल्प सफल किया, उन्होंने भगवान शिव से जन्म-जन्म के लिए अपने श्रेष्ठ भाग्य को प्राप्त कर लिया : राजयोगिनी दीदी

    जिन्होंने तन-मन-धन, समय-श्वांस-संकल्प सफल किया, उन्होंने भगवान शिव से जन्म-जन्म के लिए अपने श्रेष्ठ भाग्य को प्राप्त कर लिया : राजयोगिनी दीदी

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar18/11/2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    उद्घाटन करती राजयोगनी दीदी।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दलसिंहसराय के शुभ सुंदर नगर, पगड़ा स्थित नवनिर्मित कल्याणकारी भवन का शुभ उद्घाटन सोमवार को भूमिदाता रामगोपाल सुरेका एवं चंद्रलेखा सुरेका की गरिमामयी उपस्थिति में राजयोगिनी दीदी, संचालिका, बिहार एवं जमशेदपुर ब्रह्माकुमारीज सेंटर्स, मुजफ्फरपुर के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

    अपने आशीर्वचन में दीदी ने कहा- यह कल्याणकारी भवन सभी आत्माओं का कल्याण करता रहेगा। मनसा शुभ भावना, वाणी के द्वारा परमात्म ज्ञान-दान और कर्मणा द्वारा परमात्मा की श्रीमत पर कर्म की शक्ति द्वारा यह कल्याणकारी प्रकम्पन्न केवल दलसिंहसराय ही नहीं, अपितु सारे विश्व का कल्याण करेंगे। जिन भाई-बहनों ने इस कार्य में अपना तन-मन-धन, समय-श्वांस-संकल्प सफल किया है, उन्होंने भगवान शिव से जन्म-जन्म के लिए अपने श्रेष्ठ भाग्य को प्राप्त कर लिया है।

    उन्होंने दलसिंहसराय वासियों का आह्वान किया कि इस स्थान पर आकर सत्य-ज्ञान को श्रवण कर अपनी सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें और सुख-शांतिमय जीवन का अनुभव करें। यहां की पढ़ाई निरूशुल्क है। कार्यक्रम में भागलपुर से पधारी अनीता दीदी, बेगूसराय से पधारी कंचन बहन, सहरसा से पधारी स्नेहा बहन, समस्तीपुर से पधारी सविता बहन ने अपनी शुभकामनाएं दीं।

    जमशेदपुर से अंजू दीदी ने ऑनलाइन अपनी शुभकामनाएं दीं। कृष्ण भाई ने अपने हृदय की भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ये भवन 1 साल 5 महीने में तैयार होना यह भगवान शिव की कृपा, शक्ति एवं वरदान से ही संभव हुआ है। इस भवन में जो मेडिटेशन रूम बनाया गया है उसमें आप सभी कुछ समय बैठकर असीम शांति का अनुभव कर सकते हैं। उन्होंने पूरे जिले से पधारे सभी भाई-बहनों एवं अतिथियों का स्वागत किया।

    कार्यक्रम में पूर्व जज संजय कुमार उपाध्याय एवं सुधा डेयरी एमडी आरके झा ने भी अपनी ऑनलाइन शुभकामनाएँ प्रदान की। मंच पर उपस्थित दीदी सहित मुजफ्फरपुर एवं रोसड़ा से भी पधारे, बहनों एवं सुरेका परिवार, को तिलक, दुपट्टा, बैज, बुके, माला एवं फूलों के मुकुट से सम्मानित किया गया। स्थानीय सोनिका बहन ने कार्यक्रम का संचालन तथा ओम प्रकाश भाई ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

    मौके पर रमेश चांदना, सतीश चांदना, कृष्ण मुरारी बगड़िया, शिव प्रकाश खेमका, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राकेश माटा, गोपाल कृष्ण दुआ, निर्दोषजी, तरुण भाई, विजय भाई, विनोद भाई, मनोहर भाई, जयजयराम भाई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Prajapita Brahma Kumari Vishwavidyalay Samastipur
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?