Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क जाले। बिहार बेशक मशरूम उत्पादन में नंबर वन राज्य है। मगर उत्पादन की तुलना में मशरूम उपभोक्ताओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे मांग में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इस कारण मांग और आपूर्ति के बीच खाई गहरी होती जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र जाले के अध्यक्ष डॉ दिव्यांशु शेखर ने मंगलवार को 5 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस खाई को पाटने के लिए आवश्यक उत्पादन के लिए मशरूम उत्पादन का दायरा बढ़ाने और मशरूम उत्पादक किसानों…

Read More

दीक्षारंभ के दौरान अभिनेत्री सोनल झा, अभिनेता जावेद अख्तर, नृत्यांगना मोना झा, मिथिला पेंटिंग कलाकार कुंदन कुमार रॉय आदि ने छात्रों से किया संवाद ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पूसा। छात्र अनुकूलन शिविर “दीक्षारम्भ” वास्तव में एक ऐसा प्रशिक्षण है जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में मदद करता है। इस प्रशिक्षण का असर आप जीवन भर महसूस कर सकेंगे। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित 21 दिवसीय दीक्षारंभ के 8वें दिन उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने नव नामांकित छात्रों को दीक्षारंभ के महत्व एवं…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई -1 के स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय से शहर के प्रमुख क्षेत्रों में एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कविता रावत के नेतृत्व में निकली इस रैली को लेफ्टिनेंट डॉ. राहुल मनहर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवकों एवं प्राध्यापकों ने मिलकर आमजन को एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने नारे और पोस्टरों के माध्यम से समाज से एड्स के प्रति भ्रांतियाँ दूर करने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। एड्स आज भी जागरूकता की कमी के कारण एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इस बीमारी से डरना नहीं है, बल्कि उसके बारे में सही जानकारी फैलाना हमारा कर्तव्य है। युवाओं की भागीदारी से निश्चित ही हमारा समाज इस बीमारी से लड़ने में सक्षम बन सकता है।” वर्ल्ड एड्स डे पर लीडर इंस्टीट्यूट, समस्तीपुर की चेयरमैन मोनी रानी ने जागरूकता रैली को रवाना करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि एचआईवी एड्स को लेकर जागरूकता और जानकारी हो इससे बचाव का माध्यम है। इसको लेकर विभिन्न प्रकार के मिथक स्थापित किए गए…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। अमीर हो या गरीब स्वस्थ जीवन सभी चाहते हैं और इस पर बच्चे, बूढ़े, स्त्री, पुरुष सबका सामान अधिकार है। उम्मीद का उद्देश्य उन बस्तियों और समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचना है जो अक्सर मुख्यधारा के स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार ने रविवार को केवस नियामत में आयोजित एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमारी टीम लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर बच्चा, हर महिला और हर परिवार बेहतर स्वास्थ्य, और…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 केलिए मुंगेर विश्वविद्यालय ने 16 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पुरुष वर्ग के 9 और महिला वर्ग के 7 खिलाड़ी शामिल हैं। बताते चलें कि मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के स्पोर्ट्स कैलेंडर 2025 -2026 के अनुसार इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज द्वारा नवंबर 28 से नवंबर 29, 2025 तक किया गया। आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो डाॅ बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में बॉयज कॉमन रूम के न्यू बैडमिंटन कोर्ट पर दो दिवसीय टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। जिसमें…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आज के बच्चे कल के युवा किसी राष्ट्र की बुनियाद होते हैं, इसलिए उनमें में राष्ट्रीय –अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों, और कूटनीति की समझ होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से उक्त संदर्भ में छात्रों के सूझ, समझ, और नेतृत्व कौशल के परीक्षण व संवर्धन के लिए शहर के शंभुपट्टी स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 7 से 10 तक के छात्रों के लिए पोदार मॉडल यूनाइटेड नेशंस (PMUN) सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए पोदार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य नील किशोर अख़वारी ने बताया कि सम्मेलन में UNEP, UNHRC और UNICEF तीन समितियों…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। नये नेवले समस्तीपुर नगर निगम के कर्मियों और पदाधिकारियो की अनोखी कार्यशैली एक बार फिर उजागर हुई है। नगर निगम के हुक्मरान टैक्स वसूली केलिए तो विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं मगर जन सुविधा बहाल करने या उपलब्ध कराने की ओर से निगाह फेरे बैठे हैं। बताते चलें कि नगर निगम बनने के बाद भी शहर में कहीं भी मूत्रालय नहीं है न ही पेय जल केलिए प्याऊ है। यात्री विश्रामालय तो बहुत दूर की बात है चलंत सामुदायिक शौचालय भी न सिर्फ बेकार पड़े हैं, बल्कि कई तो कचरा घर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। रविवार को डॉo भीमराव अंबेडकर स्थल स्थित कार्यालय में जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ समस्तीपुर की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भुपनेश्वर राम ने की। बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला सचिव नरेश रजक ने प्रस्ताव रखा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा प्रमंडल से संघ के अध्यक्ष सह पूर्व प्रधानाध्यापक आरएसबी इंटर महाविद्यालय भुपनेश्वर राम को एमएलसी उम्मीदवार बनाया जाए। जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मती से शिक्षक एमएलसी चुनाव लड़ने हेतु उम्मीदवार घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही जिला…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। यूं तो शहर के सभी मुख्य मार्गों पर लेकिन खासकर मोहनपुर रोड स्थित माॅल के पास तो सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिससे उत्पन्न जाम की समस्या के कारण आम आदमी को प्रति दिन आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर प्रशासन गरीब गुरबों के सपने और आशियाने पर बुलडोजर चलाने में व्यस्त है। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को प्रशासन के बुलडोजर अभियान पर रोष जताते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि…

Read More