ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क ताजपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसानों ने जुलूस निकालकर कृषि एवं प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस क्रम में बुधवार को बड़ी संख्या में अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़े किसानों ने अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर राजधानी चैक से जुलूस निकाला और मुख्य मार्ग से गुजरते हुए प्रखंड परिसर में प्रवेश कर कृषि कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि पदाधिकारी युगल प्रसाद मेहता के बुलावे पर किसान नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें 15 सूत्री मांगपत्र सौंपकर अविलंब कारवाई करते…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बुधवार को स्थानीय श्री गौशाला बहादुरपुर के अध्यक्ष सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में श्री गौशाला की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदर एसडीओ ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा सचिव से जानकारी लेने के बाद मुख्य द्वार बनाने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। वहीं श्री गौशाला संरक्षक सदस्य विधान पार्षद तरुण कुमार ने गौशाला के और अधिक विकास पर जोर दिया साथ ही शाखा मधुबन में वर्मी कंपोस्ट आदि की संरचना पर प्रकाश डाला। इस दौरान सचिव आनंदवन का ने बताया कि गौशाला में सीसीटीवी कैमरे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आत्मनिर्भर भारत निर्माण अभियान और स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग के समर्थन में बुधवार कोको लेकर भाजपा समस्तीपुर नगर की बैठक बहादुरपुर श्री गौशाला में नगर अध्यक्ष सुजय कुमार पासवान के अध्यक्षता एवं आलोक कुमार वर्मा के संचालन में सम्पन्न हुआ। बैठक में एमएलसी डाॅ तरूण कुमार ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के भारत में उत्पादित समानों के उपयोग करने एवं घर घर जाकर लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा नेता आत्मनिर्भर भारत स्वेदेशी संकल्प के जिला प्रभारी घनश्याम राय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो विजय कुमार शर्मा,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर। विद्यापतिधाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान भी है। उन्होंने जोर दिया कि यहां आने वाले अतिथियों व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीनियर डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार ने विद्यापति राजकीय महोत्सव को लेकर विद्यापतिधाम कार्यक्रम स्थल व सुविधाओं का निरीक्षण करने के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सड़क संपर्क और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बताते चलें कि विद्यापति समारोह के तारीखों की घोषणा के साथ ही तैयारियों को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। ऑल इण्डिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन एवं देश के तमाम पेंशनर्स एसोसिएशनों के निर्णयानुसार, केन्द्र सरकार के द्वारा वर्तमान पेंशन नीति में बदलाव किए जाने के निर्णय का राष्ट्र व्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में, बुधवार को रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन समस्तीपुर के सैकड़ों सेवा निवृत्त कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय गेट पर एक विशाल शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इस अवसर पर मंडल के दरभंगा, सहरसा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मोतीहारी, रक्सौल आदि जगहों से सेवा निवृत्त कर्मचारी उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं में एसएन सिंह मंडल अध्यक्ष, शिवेंद्र कुमार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क कल्याणपुर। युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें सीधे रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला जैसे आयोजन की भूमिका अहम हो जाती है। इसलिए जीविका की यह एक अच्छी और सकारात्मक पहल है। जीविका द्वारा जिले के कल्याणपुर प्रखंड में आयोजित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ‘रोजगार सह मार्गदर्शन मेला’ के दौरान उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एसडीओ दिलीप कुमार ने उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने जीविका दीदियों और संबंधित विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेलों से ग्रामीण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शहर के मथुरापुर स्थित संयुक्त कृषि भवन, बाजार समिति, परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद मंगलवार को विधायक अश्वमेघ देवी, जिप अध्यक्ष खुशबु कुमारी, एडीएम राजेश कुमार, एसडीएम दिलीप कुमार, एवं डीएओ डॉ सुमीत सौरभ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समस्तीपुर के किसान काफी मेहनती और प्रगतिशील है। इन्हें सही मार्गदर्शन, ससमय सही गुणवत्ता वाले…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिले में खाद दुकानों में हो रही अनियमिता और खाद की किल्लत बता कर मनमाने ढंग से खाद की बिक्री की शिकायतों को लेकर जिला कृषि विभाग की सख्ती जारी है। इस क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी लगातार कार्रवाई करते हुए दुकानों का लाइसेंस रद्द कर रहे है। इस कार्रवाई के तहत जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ ने जांच के दौरान मिली अनियमिता पाए जाने के कारण खानपुर के सिवैसिंगपुर स्थित प्रोपराइटर सुजीत कुमार के खाद दुकान ज्योति खाद बीज भंडार का लाइसेंस तत्कालिक प्रभाव से रद्द कर दिया है। साथ ही 30…
फॉग सेफ डिवाइस, फॉग सिग्नल मैन और डेटोनेटर से लैस होंगी ट्रेनें ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। कोहरे के मौसम में भी यात्रियों की सुरक्षा और समय पालन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कोहरे से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटने केलिए रेलवे की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए उक्त बातें कही हैं। ठंड के मौसम में “कोहरा” एक बड़ी चुनौती होती है। घने कोहरे से दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने के कारण ट्रेनें अक्सर देरी से गंतव्य तक पहुंचा करती हैं।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। स्थानीय बीएड काॅलेज में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने सोमवार को पहुंची एक फर्जी शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह किसी अन्य शिक्षिका के नाम पर फर्जी तरीके से ट्रेनिंग करने के लिए बीएड काॅलेज पहुंची थी। लेकिन इस दौरान बार-बार बायोमेट्रिक डेटा से मिस मैच होने पर काॅलेज कर्मियों को शक हुआ और पूछताछ के दौरान पकड़ी गयी। काॅलेज के प्राचार्य डॉ. पवन सिंह ने तत्काल इसकी सूचना शिक्षा विभाग के वरिय अधिकारियों व स्थानीय थाने को दिया। मुफस्सिल थाना पुलिस ने उक्त महिला…