Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • क्यों नहीं रही अच्छी बारिश की संभावना, जानिए मौसम का मिजाज
  • कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू
  • गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन एलर्ट मोड में
  • जिलाधिकारी ने क्यों कहा : दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें सुनिश्चित
  • जिले में स्वास्थ्य प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल
  • क्या हुआ जब सिविल सर्जन ने किया सीएचसी बिथान का औचक निरीक्षण,
  • भाकपा माले व खेग्रामस ने क्यों किया 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड-अंचल घेराव को सफल बनाने का आह्वान
  • उद्धाटन से पहले ही दरका मॉडल थाना भवन 
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » पुरस्कार वितरण के साथ दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी संपन्न

पुरस्कार वितरण के साथ दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी संपन्न

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar17/12/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
उद्घाटन करते अतिथि व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शहर के मथुरापुर स्थित संयुक्त कृषि भवन, बाजार समिति, परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हो गया।

अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद मंगलवार को विधायक अश्वमेघ देवी, जिप अध्यक्ष खुशबु कुमारी, एडीएम राजेश कुमार, एसडीएम दिलीप कुमार, एवं डीएओ डॉ सुमीत सौरभ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उ‌द्घाटन किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समस्तीपुर के किसान काफी मेहनती और प्रगतिशील है। इन्हें सही मार्गदर्शन, ससमय सही गुणवत्ता वाले बीज और समुचित मात्रा में उर्वरक आदि उपलब्ध हो तो ये अच्छी फसल उगा सकते हैं। इससे उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में जो फसल उगे उस क्षेत्र में उक्त फसल की जानकारी और उच्च गुणवत्ता वाले बीज दिए जाएं, ताकि किसान अच्छी पैदावार कर सके।

अपने संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि किसान मेला का आयोजन प्रखंडों में भी की जाए, ताकि वहां के किसान इससे अधिक लाभान्वित हो और उन्नत तरीके से कर खेती कर सके।

वहीं एडीएम आपदा ने कहा कि हमारे किसान भाई काफी मेहनती है। इनके फसल की उचित कीमत उन्हें नहीं मिलना सबसे बड़ी समस्या है। उनके फसल के लिए समुचित बाजार उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कई प्रकार की कंपनी ऑनलाइन सब्जी बेचती है, उन कंपनी से संपर्क कर इनकी फसल कंपनी तक पहुंचाये जाने की व्यवस्था होनी चाहिए। अच्छी कीमत मिलने पर किसान मन लगाकर सब्जी की खेती या अन्य प्रकार की खेती करेंगे।

अपने संबोधन में एसडीओ ने कहा कि किसान की बेहतरी के लिए प्रशासन हर तरीके से तैयार है। किसानों को खेती की नई तकनीक एवं जैविक खेती पर जोर देना चाहिए।

अंत में जिला कृषि पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस मेला का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना एवं प्रखंडों के किसान सलाहकार आदि के द्वारा उन्हें उन्नत खेती की तरकीब की जानकारी देना है।

मेला में सभी प्रकार की जानकारी के अलावा वैज्ञानिक खेती, जैविक खेती का भी प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि किसान कम खाद का प्रयोग कर अच्छी खेती कर सके। उन्होंने बताया कि अधिक खाद, उर्वरक उपयोग करने से मिट्टी खराब हो जाती है। इसलिए जैविक खेती पर किसान ध्यान दें।

उन्होंने बताया कि मिट्टी जांच के लिए प्रखंड स्तर पर व्यवस्था की जा रही है।

मौके पर उप परियोजना निदेशक, आत्मा गंगेश कुमार चौधरी, सहायक निदेशक, रसायन अमित कुमार, पूसा कृषि वैज्ञानिक धीरू तिवारी, डीएचओ तारिक असलम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एटीएम मारूत नंदन शुक्ला के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के सैकड़ो किसान भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में जिले विभिन्न प्रखंडों से प्रगतिशील किसानो ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई तो कृषि से संबंधित विभिन्न कंपनियों ने भी अपने उत्पादों के बारे में किसानों को जानकारी दी।

इस अवसर पर उद्यान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। जिसमें किसानों के द्वारा उपजाए गए ब्रोकली, गोभी, कद्दू, केला, आलू, टमाटर, मिर्च, मशरूम सहित अन्य सब्जियां लगाया गया था। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों के विभिन्न हाइब्रिड हाइब्रिड बीज एवं कीटनाशक दवा, खाद संबंधित स्टॉल भी लगाए गए थे। वहीं किसान के द्वारा अपने हाथों से बनाए गए मोटे अनाज का आटा, मधु, अचार का भी स्टॉल लगाया गया था।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

ADM Samastipur Atma Samastipur Disttrict Agriculture department Samastipur Jila Parishad Adhyaksh MLA Samastipur SDO Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

भाकपा माले व खेग्रामस ने क्यों किया 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड-अंचल घेराव को सफल बनाने का आह्वान

19/07/2026

जानिए, क्यों उतारे गए अंत्योदय एक्सप्रेस से बच्चे

16/07/2026

मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का सशक्त माध्यम : डीएम

02/07/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?