
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। ऑल इण्डिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन एवं देश के तमाम पेंशनर्स एसोसिएशनों के निर्णयानुसार, केन्द्र सरकार के द्वारा वर्तमान पेंशन नीति में बदलाव किए जाने के निर्णय का राष्ट्र व्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में, बुधवार को रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन समस्तीपुर के सैकड़ों सेवा निवृत्त कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय गेट पर एक विशाल शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।
इस अवसर पर मंडल के दरभंगा, सहरसा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मोतीहारी, रक्सौल आदि जगहों से सेवा निवृत्त कर्मचारी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं में एसएन सिंह मंडल अध्यक्ष, शिवेंद्र कुमार पाण्डेय मंडल सचिव, संजय कुमार पाण्डेय अध्यक्ष मुजफ्फरपुर, देवेन्द्र प्रसाद अध्यक्ष दरभंगा, बीएन चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष, लाल बाबू राम, संजीव कुमार मिश्र मंडल सचिव वर्तमान कर्मचारी युनियन,जय प्रकाश, शिवजी मिश्र, विनय कुमार दुबे, विश्वेश्वर राय, जयंत कुमार श्रीवास्तव, सत्यनारायण राय, सतीश कुमार सिन्हा, अशोक कुमार गिरि,नूर मोहम्मद अंसारी, उमेश रजक, आदि ने न्यू पेंशन स्कीम और यूनिवर्सल पेंशन स्कीम को आंकड़ों के माया जाल में उलझा कर कर्मचारियों के साथ किया जाने वाला छल करार दिया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल सचिव शिवेंद्र कुमार पाण्डेय ने किया।
