Oini News Network ओईनी 24 नई दिल्ली। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर विपक्ष की चिंताओं को शीर्ष अदालत का थोड़ा साथ मिला है। हलांकि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक नहीं लगाई है किन्तु इस मामले में विभिन्न दलों की याचिका पर सुनवाई के दौरान कई ऐसी अहम टिप्पणियां की है जो विपक्ष को मुस्कुराने का बहाना बन गयी है। अपनी टिप्पणी में कोर्ट ने कहा कि, मतदाता सूची का संशोधन चुनाव आयोग का संवैधानिक दायित्व है, लेकिन इस प्रक्रिया को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुरू करने के समय पर…
Author: Dr. Sanjay Kumar
Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर। सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके अंतर्गत आम जनमानस को सुरक्षित रेल परिचालन के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम द्वारा आज बैरगनिया स्टेशन पर स्थित एक संपर्क फाटक के पास जन-जागरूकता हेतु एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी और मनोरंजन का समावेश कर, संपर्क फाटक से गुजरते समय लोगों को क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए तथा किन-किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, आदि के प्रति सहज और प्रभावी तरीके से जागरूक…
Oini News Network ओईनी 24 बिथान। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर पूरा विपक्ष उबल रहा है। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के अलावा राजनीतिक जमीन तलाश रही जनसुराज पार्टी ने भी इस प्रक्रिया पर विरोध जताया है। जनसुराज सुप्रीमो प्रशान्त किशोर ने मतदाता पुनरीक्षण पर कडी आपत्ति दर्ज कराते हुए पीएम से सवाल किया है कि जिन मतदाताओं के वोट के दम पर जीत कर मोदी पीएम बने हैं वे पुनरीक्षण में अवैध हो जायें तो क्या पीएम इस्तीफा दे कर पुन: चुनाव कराने का हिम्मत दिखायेंगे? श्री किशोर ने पूछा अगर मतदाता अवैध तो उनके वोट से बनी सरकार…
Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर । इस तरह के इवेंट से से हाशिये की ओर बढ रहा हमारा राष्ट्रीय खेल कबड्डी अपनी पुरानी प्रतिष्ठा और आकर्षण हासिल कर सकेगा। राॅयल इनफील्ड द्वारा ऑलराउंडर इवेंट्स एंड स्पोर्ट्स के तहत आयोजित प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर कबड्डी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उक्त बातें कही। विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्राफी प्रदान करने के क्रम में उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से जिले में कबड्डी खेल के प्रति उत्साह और रुचि बढ़ाने में मदद…
Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर । इंजन की क्षमता बढने से, गाडी का वनज, सडक पर पकड, संतुलन सहित बहुत कुछ बदल जाता हैै। यही कारण है कि एक से बढकर एक फीचर से लैस गाडियों के बाजार में संतुलन और रफ्तार केलिए राॅयल इनफील्ड के विभिन्न माॅडल के बुलेट युवाओं की पहली पसंद है। अपने युवा पुत्र के लिए बुलेट खरीदने आये उजियारपुर परोरिया के रामदयाल शर्मा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि नई पीढी में रफ्तार के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से बुलेट ही बेहतर विकल्प है। श्री…
Oini News Network अरुण प्रसाद/रणधीर कुमार ओईनी 24 दलसिंहसराय। गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास आरम्भ होने के अवसर पर रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन परिसर में पौधरोपण किया गया। महाविद्यालय परिसर में फलदार वृक्षों में से आम, अमरूद आदि का पौधरोपण करते हुए महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने कहा कि विनम्रता, परोपकार और निस्वार्थ सेवा की शिक्षा देने वाले प्राकृतिक गुरू हैं पेड। बढ़ते शहरीकरण से पर्यावरण को भारी क्षति हो रही है। जिसकी पूर्ति अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण एवं उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी लेकर ही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि…
Oini News Network अरविन्द कुमार पाठक ओईनी 24 पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मात्स्यिकी महाविद्यालय, ढोली के प्रांगण में राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर नीली क्रान्ति के स्तंभों से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर के 20 मत्स्य पालकों ने भाग लिया। क्रार्यक्रम में उपस्थित मत्स्यकी महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ पीपी श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मत्स्य पालन प्रबंधन व मूल्य संवर्धन से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय मत्स्य पालकों के प्रशिक्षण एवं मछली उत्पादन को…
Oini News Network ओईनी 24 पूसा। पूसा के ठहरा पंचायत में व्याप्त लूट-खसोट व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा-माले का मनरेगा कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन आज 10वें दिन अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में तब्दील हो गया। प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश राय को भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने माला पहनाकर अनशन प्रारंभ करवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। आंदोलनकारी प्रखंड के ठहरा पंचायत में 15वीं वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा प्रदत्त राशि से की गई तमाम योजनाओं की जांच, मनरेगा योजनाओं में लूट-खसोट,भ्रष्टाचार, फर्जी निकासी, फर्जी फोटो अपलोड करने,आवास योजना में लाभुकों से…
Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर। आल इंडिया सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर कुल दस ट्रेड यूनियन के समर्थन से कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दो को लेकर देशव्यापी हड़ताल किया जा रहा है। आल इंडिया सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ इंडिया संगठन से संबद्ध ECREU केंद्रीय कमिटी द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार कारखाना स्टोर शाखा इस हड़ताल का शांतिपूर्वक नैतिक समर्थन करती है। हड़ताल के नैतिक समर्थन मे कारखाना व स्टोर के यूनियन पदाधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा कारखाना गेट पर रेल मे निजीकरण निगमीकरण पर रोक, NPS /UPS रद्द कर OPS बहाल करने, प्रति वर्ष 2% पदो का सरेंडर…
Oini News Network ओईनी 24 समस्तीपुर/पूसा । गरीबों के मताधिकार को छिन्ने के लिए चुनाव आयोग की ओर से वोटर पुननिरीक्षण अभियान चलाये जाने के विरोध में इंडिया गठबंधन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज प्रखंड के विभिन्न जगहों जैसे पूसा रोड, गढ़िया चैक, पूसा बाजार में जबरदस्त चक्का जाम आंदोलन आयोजित किया गया। तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड महासचिव सुबोध राय, भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, वीआईपी प्रखंड उपाध्यक्ष उपेंद्र शाह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा…