Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क ताजपुर। भूमि विवाद को लेकर रविवार की शाम में पुरानी बाजार निवासी प्रदीप साह और उनके परिवार ने कथित तौर पर शिव बालक केशरी के घर पर लाठी-डंडे के साथ हमला कर दिया। इस घटना में शिव बालक केशरी, उनकी पत्नी निर्मला केशरी एवं उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित शिव बालक केशरी ने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क ताजपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ताजपुर बाजार के सड़क किनारे से सिर्फ फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी नहीं बल्कि पक्का निर्माण भी हटाया जाना चाहिए। अतिक्रमण हटाओं अभियान में देखा गया है कि प्रशासन का बुल्डोजर सिर्फ सड़क किनारे फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी पर चल रहा है। रसुखदार एवं दबंगों का पक्का निर्माण यूं ही रह जाता है। भाकपा माले ने उजाड़ने से पहले फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने, मोतीपुर बाईपास, दरगाह रोड, बहेलिया टोला रोड, आलूमंडी रोड, योगियामठ रोड समेत नगर परिषद क्षेत्र के सभी जर्जर सड़क एवं गुणवत्तापूर्ण नाले का…

Read More

ओईनी न्युज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद समस्तीपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण के नाम पर दलित/गरीबों, छोटे व्यवसायियों और फुटपाथ दुकानदारों पर चल रहे बुलडोजर अभियान पर राजद ने गहरा एतराज व्यक्त किया है। इस प्रशासनिक कार्रवाई पर कडी प्रतिक्रिया देते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने इसे प्रशासनिक मनमानी करार देते हुए कहा कि राज्य भर में अतिक्रमण के नाम पर हर जगह शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। चुनाव खत्म होते ही भाजपा-जदयू का असली चेहरा सामने आ गया है।…

Read More

ओईनी न्युज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आम आदमी को सेना दिवस के महत्व से अवगत कराने तथा सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण में समाज की सहभागिता को बढ़ावा देने केलिए रविवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर 12 बिहार बटालियन एनसीसी, समस्तीपुर के लगभग 120 कैडेटों ने शहर में जन-जागरूकता रैली निकालकर देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। रैली की शुरुआत एनसीसी परिसर से हुई, जो जितवारपुर चैक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पुनः बटालियन मुख्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान कैडेटों ने हाथों में तिरंगा और सेना झंडा लिए हुए “जय जवान…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क सरायरंजन। ग्रामीण इलाकों में खास कर दलित व पिछड़े समुदाय में स्वास्थ्य और खान–पान के प्रति लापरवाही आम बात है। उसमें भी महिलाएं चिंताजनक स्तर तक अपनी सेहत और खानपान के प्रति लापरवाह होती हैं। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर, क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरायरंजन के स्वास्थ्य प्रबंधक फ़िरदौस आलम  ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के कारण कई बार मामूली तकलीफ गंभीर स्वास्थ्य परेशानी में बदल जाती है। इसका मुख्य कारण इन लोगों…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार के दृढ़ निश्चय और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक साल पूरे होने पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र नें समस्तीपुर जिला से बाल विवाह के खात्मे के लिए शुरू हुए ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी विभागों व एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय से काम करने का संकल्प दोहराया। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र समस्तीपुर जिले में अर्से से बाल विवाह के खात्मे के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बाबा साहब के विचार समानता और न्याय की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। महापरिनिर्वाण दिवस हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प देता है। शनिवार को बाबा साहेब के महा प्रयाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए श्री राम चन्द्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक जिले के सुविख्यात चिकित्सक डॉ मनोज कुमार सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त जातिवाद, सामाजिक असमानता और भेदभाव जैसी बुराइयों को दूर करने के लिए काम करना चाहिए। सही मायने में यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बताते…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। हमारा उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और रचनात्मक प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना है। इसी दिशा में यह फ़िल्म स्थानीय संसाधनों, कलाकारों और संस्कृति को प्रमुखता देते हुए तैयार की गई है, ताकि समस्तीपुर की कला और सांस्कृतिक पहचान को नई उड़ान मिल सके।” समस्तीपुर के कर्पूरी सभागार में शनिवार को पूर्णतः समस्तीपुर में फिल्माई गई पहली पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म “अनमोल घड़ी” के ट्रेलर का समारोह पूर्वक भव्य अनावरण करते हुए फिल्म की निर्माता चेतना झांब ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म कक्षा 12 के छात्रों के जीवन, संघर्ष, सपनों…

Read More

पूसा के विद्यापति सभागार में लोकतंत्र के नायकों को मिला सम्मान ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। लोकतंत्र की सफलता उसके कर्मठ और निष्पक्ष कर्मियों व पदाधिकारियों की प्रतिबद्धता और समर्पण पर टिकी होती है। समस्तीपुर ने हालिया संपन्न निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण प्रस्तुत कर इस सिद्धांत को सही साबित किया है। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने शनिवार को जिले के पूसा स्थित विद्यापति सभागार में आयोजित बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंनें कहा कि “चुनाव जैसी संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। वर्ल्ड वॉलिंटियर्स डे हमें याद दिलाता है कि सेवा कोई सामान्य कार्य नहीं यह मानवता के प्रति लिया गया महान संकल्प है। द उम्मीद एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ. महेश कुमार चौधरी (हिंदी विभागाध्यक्ष, समस्तीपुर कॉलेज) ने  द उम्मीद का विंटर क्लॉथ डिस्ट्रिब्यूशन ड्राइव 2 के दौरान उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज द उम्मीद के साथ मिलकर ठंड की त्रासदी झेल रहे जरूरतमंदों तक गर्माहट पहुँचाना मेरा सौभाग्य है। समाज तभी आगे बढ़ता है जब हर व्यक्ति एक ‘स्वयंसेवक’ बनकर सामने आता है।” बताते चलें कि वर्ल्ड वॉलिंटियर्स डे के अवसर…

Read More