ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मोहिउद्दीन नगर। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण पुलिस पर लग रहे सवालिया निशानों के बीच पुलिस के लिए राहत की खबर आई है। जिसमें मोहिउद्दीन नगर थानान्तर्गत गुरुवार को घटित लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त एक अपराधकर्मी को लूट के सामान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हथियार का भय दिखाकर लुटे ₹21500/- : इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार, मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र स्थित भारत चिमनी बलुआही के समीप मोटरसाईकिल पर सवार एक अज्ञात अपराधकर्मी ने गुरुवार को दिन दहाड़े पशु…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 रोसड़ा। अनुमंडल मुख्यालय के गांधी चौक पर स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति को कतिपय असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा ध्वस्त किए जाने पर कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष अनिता राम, के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने घटना स्थल का दौरा किया। जिसमें कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ क्षेत्रिय, जिला अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भुपनेश्वर राम, सनातन कुमार उर्फ बालाजी शामिल थे। दंडनीय अपराध : इस विशेष दल ने ध्वस्त गांधी स्मारक का जायजा लिया और घटना पर गहरा दु:ख भी व्यक्त किया और कड़ी निंदा की। इस बाबत श्रीमति राम ने बताया कि, देश को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली एवं बोरलाग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया के संयुक्त तत्वावधान में संचालित जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रखंडों के गांवों का किया भ्रमण : इस कार्यक्रम में कृषि निदेशालय पटना के उपनिदेशक अभियंत्रण अजय कुमार झा तथा सहायक निदेशक, अभियंत्रण अमित कुमार ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बीसा के डॉ राजकुमार जाट एवं केवीके प्रमुख डॉ आरके तिवारी के नेतृत्व में चयनित गांवों कल्याणपुर प्रखंड के लदौरा, पूसा प्रखंड…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रौशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि डिजिटल भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, प्रभारी अधिकारियों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना के बहुआयामी अवयवों पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। 1. द्वि-चरणीय गणना प्रक्रिया : बैठक में जानकारी दी गई कि जनगणना दो मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी: प्रथम चरण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के हिन्दी विभाग के तत्वावधान में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 133वीं जयंती के अवसर पर ‘विलक्षण प्रतिभा के धनी राहुल सांकृत्यायन’ विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता व संयोजन : संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि एवं संयोजन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार चौधरी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष-सह-मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) चंद्रभानु प्रसाद सिंह एवं संत कबीर महाविद्यालय समस्तीपुर के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार आमंत्रित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 रोसड़ा। रोसड़ा बाजार के गांधी चौक पर स्थापित वर्षों पुरानी महात्मा गांधी की प्रतिमा को बुधवार की देर रात जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना से एक तरफ प्रशासन स्तब्ध है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ : गांधी चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लंबे समय से शहर की पहचान और श्रद्धा का केंद्र रही है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिन निकलते ही घटनास्थल पर लोगों की व्यापक भीड़ जुट गई। राष्ट्र के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने को लेकर जिले में चल रहे एचपीवी (गार्डासिल) टीकाकरण अभियान को लेकर प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। इस क्रम में टीकाकरण की धीमी प्रगति से नाखुश स्वास्थ्य विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मियों व पदाधिकारियों के वेतन पर रोक : इसी क्रम में, टीकाकरण अभियान के प्रगति समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने खराब प्रदर्शन करने वाले 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, से प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक तक सभी के वेतन पर तत्काल प्रभाव से,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। ”बाल विवाह न सिर्फ त्याग करने योग्य सामाजिक कुरीति है बल्कि एक जघन्य सामाजिक अपराध भी है। इसे रोकने केलिए सरकार ने कठोर कानून भी बनाए हैं। मगर बाल विवाह को लेकर अंधविश्वास की जड़ें समाज में इतनी गहरी हैं कि, सिर्फ कानून बना कर इसे नहीं मिटाया जा सकता। बाल विवाह को मिटाने के लिए व्यापक जन सहभागिता बेहद जरूरी है।“ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के रोकथाम को लेकर आयोजित व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 भभुआ (कैमूर)। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड), भारत सरकार के तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ में कि नौ दिवसीय आवासीय सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सहज उपलब्ध, सस्ती एवं ऊर्जा का अक्षय स्रोत : इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ अमित कुमार ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा आत्मनिर्भरता देश की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पारंपरिक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की एनएसएस इकाई द्वारा मंगलवार को ‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन’ विषयक सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर के ऑडिटोरियम में आरम्भ हुआ। 200 आपदा मित्र किए जाएंगे प्रशिक्षित : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), पटना द्वारा प्रायोजित इस सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन आगामी 13.04.2026 तक राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाओं के लिए किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 200 प्रशिक्षुओं (100 मुंगेर +100 खगड़िया जिला) को स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। उद्घाटन, स्वागत व…