
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 रोसड़ा। अनुमंडल मुख्यालय के गांधी चौक पर स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति को कतिपय असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा ध्वस्त किए जाने पर कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष अनिता राम, के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने घटना स्थल का दौरा किया। जिसमें कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ क्षेत्रिय, जिला अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भुपनेश्वर राम, सनातन कुमार उर्फ बालाजी शामिल थे।
दंडनीय अपराध :
इस विशेष दल ने ध्वस्त गांधी स्मारक का जायजा लिया और घटना पर गहरा दु:ख भी व्यक्त किया और कड़ी निंदा की। इस बाबत श्रीमति राम ने बताया कि, देश को आजाद कराने वाले व्यक्ति की प्रतिमा को ध्वस्त करना विकृत मानसिकता का प्रमाण तो है ही, यह दंडनीय अपराध भी है।
अविलंब गिरफ्तारी की मांग :
उन्होंने प्रेस के माध्यम से जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक से स्मारक स्थल को पुनर्स्थापित करते हुए मूर्ति को ध्वस्त करने वाले की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। उन्होने कहा कि, ससमय कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में संगठन संघर्ष की अगली नीति तय करेगी। जिसकी संपूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।
कई कांग्रेसी थे मौजूद :
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, उपेंद्र नारायण पोद्दार, अरुण कुमार महतो, सुरेंद्र दास, मनोज महतो, शंभू मिश्रा, राम बालक सिंह कुशवाहा, रमाकांत राय, विजय राम, राजकुमार सिंह, लक्ष्मण कुमार सिंह, अविनाश कुमार, ललन कुमार मिश्रा, प्रभात कुमार लाल, मनीष कुशवाहा, काजी मोहम्मद, मंजू देवी, सुरेंद्र दास, अजय कुमार शाह, आदि सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।