ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दलसिंहसराय। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न न केवल महिलाओ के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि, यह उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। इससे उनके मनोदशा के साथ साथ कार्य क्षमता और कौशल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।” हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : रविवार को अनुमंडल विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता अमन द्विवेदी ने उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सहज, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यस्थल…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “30 वर्ष की आयु के बाद मुंह और दांतों की समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। जो तनाव, जीवनशैली में बदलाव और लापरवाही का असर होता है। इस लिए 6 महीने में एक बार दंत परीक्षण अवश्य करवाएं।” विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित : मदर्स डे के अवसर पर शहर के चीनी मिल परिसर स्थित वशिष्ठ सदन के अपोलो डेंटल परिसर में माताओं के ओरल हेल्थ (दंत स्वास्थ्य) को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अपोलो डेंटल के निदेशक प्रमुख डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने उपस्थित माताओं से उक्त बातें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सामूहिक सहभागिता और प्रतिबद्धता बेहद जरूरी है।” हम सभी की जिम्मेदारी : शहर के एक विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में महापौर अनिता राम, ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “हमें यह महसूस करना होगा कि यह शहर हमारा है, इसे स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।” विशेष बैठक : बताते चलें कि, शहर के सौंदर्यीकरण और समस्याओं के समाधान को लेकर शहर के व्यवसायियों और प्रबुद्धजनों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समीर कुमार, की अध्यक्षता में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार ने बताया कि, “सर्वप्रथम डालसा अध्यक्ष सहित अतिथियों का परंपरानुसार स्वागत अभिनन्दन और संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन की औपचारिकता के साथ लोक अदालत आरम्भ हुआ। बैंक ऋण, ई चालान आदि मामलों के 1259 मामले : इस दौरान बैंक ऋण, बी०एस०एन०एल विपत्र एवं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना (बालसा) के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर (डालसा) द्वारा “उभय लिंगी व्यक्तियों का एकीकरण, पुनर्वासन एवं न्याय तक पहुँच योजना-2023 (सितारा)” सप्ताह समारोह पूर्वक मनाया गया। इसके अंतर्गत शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित विधिक सेवा सदन में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन : इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समीर कुमार, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 कल्याणपुर। “स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, स्वच्छता और नियमित देखभाल ही एक स्वस्थ, समृद्ध और विकसित समाज की आधारशिला है।खास कर बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। छोटी-छोटी लापरवाहियाँ गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ भोजन, शुद्ध जल, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को अपनाना चाहिए।” बुजुर्गों, एवं बच्चों को विशेष सावधान रहने की जरूरत : गुरुवार को आयोजित एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान श्री रामचंद्र हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक सह मुख्य चिकित्सक गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बी० आर० बी० कॉलेज ईकाई अपने 15 सूत्री मांगो के समर्थन के कलमबन्द आन्दोलन पर है | गुरुवार को आन्दोलन के दूसरे दिन कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य कक्ष पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हर माह समय पर करें वेतन भुगतान : संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद भगत कि अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगो को प्रमुखता से उठाया। इनके मुख्य मांगो में, पूर्व से प्रोन्नति पा चुके कर्मियों का वेतन निर्धारण, बकाया वेतन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही खाद्यान्न की सही माप एवं वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।” लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं : गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक सख्त दिखे अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उक्त बातें कही। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि, “आम जनता को ससमय व सही तौल में गुणवत्ता पूर्ण खाद्यान्न वितरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए इसमें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बुधवार को प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बिफरे जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी : समीक्षा के क्रम में ज्ञात हुआ कि, सिंघिया प्रखंड अंतर्गत राजस्व ग्राम वारी, एचएलबी-111 में प्रतिनियुक्त प्रगणक राम बिनोद कुमार द्वारा एचएलओ ऐप पर अधूरे कार्य को गलत तरीके से पूर्ण दर्शाया गया है। इस गंभीर लापरवाही पर बिफरे जिलाधिकारी सह मुख्य जनगणना पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने कड़ी नाराजगी जताई। दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश : इस क्रम में उन्होंने कहा कि, “जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। अगले कुछ दिनों में मौसम के तल्ख तेवर से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। तात्पर्यतः प्रचंड गर्मी, तेज आंधी व बारिश से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वार जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 10 मई के बीच उत्तर बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हल्की से मध्यम वर्षा : इस दौरान आसमान में हल्के से मध्यम गरज वाले बादल…