ओईनी न्यूज नेटवर्क। विभूति कुमार। Oini 24 समस्तीपुर। नौ तपा की अवधि गुजर जाने के बाद मौसम को याद आया कि धरती को गर्म भी करना है। वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 मई से 3 जून तक नौतपा का असर दिखाई देना था। मगर इस अवधि में मौसम का मिजाज थोड़ा नर्म रहा। मगर विगत दो दिनों से जिले में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन चढ़ते ही घरों में दुबक रहे लोग : तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दिन चढ़ते ही लोग घरों में दुबकने…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शिक्षा व्यवस्था ही नहीं बल्कि सामाजिक व्यवस्था में भी सकारात्मक परिवर्तन का आधार शिक्षक ही होते हैं। यदि शिक्षक नवाचार, नेतृत्व और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करें तो विद्यालयों में गुणात्मक बदलाव सुनिश्चित किया जा सकता है।” डीईओ ने किया आह्वान : गुरुवार को शिक्षा भवन में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। वर्तमान समय में जहां कई संस्थानों में इंटर्नशिप केवल औपचारिकता और प्रमाण-पत्र तक सीमित होकर रह गया है। जबकि, इंटर्नशिप सिर्फ कागजी प्रक्रिया या सर्टिफिकेट तक सीमित नहीं है बल्कि यह विषय से जुड़ने और उसे उसे महसूस करने का साधन भी है। द उम्मीद समर इंटर्नशिप 2026 के औचित्य और प्रासंगिकता के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार ने संवादाता से उक्त बातें कही। विषय को महसूस करें : उन्होंने बताया कि, नई शिक्षा नीति 2020 और विश्वविद्यालयों की इंटर्नशिप गाइडलाइन के अनुरूप ‘द उम्मीद’ का प्रयास है…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ओईनी। “नृत्य हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है। स्त्री हो या पुरुष, बच्चे, युवा, प्रौढ़ हों या बुजुर्ग सभी अपनी दिनचर्या में जाने अनजाने नृत्य करते रहते हैं, ये और बात है कि उसे हम नृत्य के रूप में नहीं जानते।” लय एवं अभिनय प्रधान क्रिया है नृत्य : शारदा सावित्री अनिल संगीत महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय कत्थक, कजरी, व मिथिला पेंटिंग कार्यशाला के तीसरे दिन मुख्य अतिथि जगमोहन विद्यापति कॉलेज ऑफ आर्ट एंड टेक्नोलॉजी ओईनी के संस्थापक डॉ. संजय कुमार राजा ने कत्थक के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। दूधपुरा हवाई अड्डा चालू करने, बंद पड़े समस्तीपुर चीनी मिल एवं ठाकुर पेपर मिल को पुनः संचालित करने तथा मरनासन्न मुक्तापुर रामेश्वर जूट मिल के विकास-विस्तार एवं उसके संचालन की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर बुधवार को डीआरएम चौक पर समस्तीपुर जिला विकास संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। प्रदर्शन 15 को : बैठक में वक्ताओं ने कहा कि, “जिले के महत्वपूर्ण उद्योग-धंधों के बंद होने से हजारों मजदूरों एवं युवाओं के रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं। वहीं दूधपुरा हवाई अड्डा वर्षों से उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि का असर लोगों जेब पर पड़ने लगा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की नई अधिसूचना के बाद अब बस यात्रियों को भी अधिक किराया चुकाना होगा। नई दरें 8 जून से लागू : बुधवार को जिला मोटर व्यवसायी संघ की बैठक में उक्त अधिसूचना और डीजल की बढ़ी कीमत के आलोक में विभिन्न रूटों के लिए नए यात्री किराये का निर्धारण किया गया, जो 8 जून 2026 से प्रभावी होगा। किराये में संशोधन : बताते चलें कि, जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। मिथिलांचल के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मंदिर न्यास समिति एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार विजय कुमार चौधरी से बुधवार को मुलाकात की और मांग पत्र सौंपते हुए विद्यापतिधाम की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की ओर ध्यानाकर्षण कराया। शिष्टमंडल : शिष्टमंडल का नेतृत्व श्री बालेश्वर स्थान (विद्यापतिधाम) मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने किया। उनके साथ यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष पदमाकर सिंह लाला,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। कर्पूरी बस पड़ाव को मोहनपुर रोड में स्थानांतरित करने को लेकर विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार ने मंगलवार को धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन एवं सदस्य सायन कुणाल से मुलाकात की और उनसे बस स्टैंड को महिला कॉलेज के निकट से स्थानांतरित करने केलिए मठ की जमीन देने का आग्रह किया। मुलाकात के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए डॉ तरुण ने बताया कि, न्यास परिषद के अध्यक्ष व सदस्य ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया हैI संभव है कि, शीघ्र ही बस स्टैंड के लिए आवश्यक जमीन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। “ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है ‘सहकारिता’। यह सही मायने में रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम है। सहकारिता के माध्यम से बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि लाई जा सकती है।” बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बुधवार को सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा में जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। सहकारिता के माध्यम से गैर कृषि कार्य भी मुमकिन : उन्होंने कहा कि, “शहद उत्पादक, मखाना उत्पादक, मछली उत्पादक, बुनकर तथा कृषि एवं गैर कृषि कार्यों के लिए प्राथमिक सहकारी समितियों का गठन कर रोजगार के व्यापक अवसर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । आगामी बाढ़ एवं सुखाड़ की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को समाहरणालय सभागार में प्रभारी सचिव प्रणव कुमार के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सुनिश्चित : इस दौरान प्रभारी सचिव ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपदा की संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, “आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी संसाधन एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही…