
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। कर्पूरी बस पड़ाव को मोहनपुर रोड में स्थानांतरित करने को लेकर विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार ने मंगलवार को धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन एवं सदस्य सायन कुणाल से मुलाकात की और उनसे बस स्टैंड को महिला कॉलेज के निकट से स्थानांतरित करने केलिए मठ की जमीन देने का आग्रह किया।
मुलाकात के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए डॉ तरुण ने बताया कि, न्यास परिषद के अध्यक्ष व सदस्य ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया हैI संभव है कि, शीघ्र ही बस स्टैंड के लिए आवश्यक जमीन की समस्या का समाधान हो जाएगा।
क्या है समस्या :
गौरतलब है कि, वर्तमान में बस स्टैंड शहर के बीचों बीच महिला महाविद्यालय परिसर के निकट हैI जिस कारण महाविद्यालय को छात्राओं के शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ हीं हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है।
क्या है बाधा :
जिला प्रशासन लंबे समय से बस स्टैंड को शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके से बाहर मोहनपुर ले जाने के लिए प्रयासरत है I लेकिन भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण अभी तक यह संभव नहीं हो पाया है। मोहनपुर में मठ की भूमि उपलब्ध है I
सौंपा ज्ञापन :
मुलाकात के दौरान विधान पार्षद डॉ तरुण ने धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. नंदन एवं सदस्य श्री कुणाल को इस आशय का एक ज्ञापन सौंपा है।