ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में शनिवार को जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी मंत्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक हंगामेदार रही। इस दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने जिले की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। स्वागत और उद्घाटन : प्रभारी मंत्री का जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने पाग, शॉल, पौधा एवं मिथिला पेंटिंग से स्वागत किया, तत्पश्चात तमाम गणमान्य अतिथियों को पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद श्री रावत सहित गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। अगले 5 दिनों की अवधि में वर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए किसान भाइयों को कृषि कार्यों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। मक्का की कटाई, दौनी एवं दानों को सुखाने का कार्य मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी से करें। मूंग की तैयार फसल की तुढ़ाई भी संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए समय पर और सतर्कता के साथ पूरी करें। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के नोडल अधिकारी सह प्रख्यात मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार ने किसान भाइयों केलिए जारी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । पिछले तीन दिनों में औसतन 55 मिमी बारिश दर्ज की गई है। फिलहाल अगले 48 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बरकरार है। तत्पश्चात मौसम शुष्क रहेगा। जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र ने पूर्वानुमान किया जारी : इस सम्बन्ध में जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 03 जुन तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी है। जिसके अनुसार वर्षा और तापमान : अगले 48…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। धान की खेती में डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) तकनीक मौजूदा दौर की आवश्यकता है। यह तकनीक कम पानी, कम श्रम एवं कम लागत में अधिक उत्पादन देने में सहायक है। डीएसआर तकनीक को गांवतक पहुंचाने का आह्वान : केवीके बिरौली में आयोजित डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) तकनीक” विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए केंद्राध्यक्ष डॉ आर.के. तिवारी ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन एवं मजदूरों की कमी जैसी परिस्थितियों में डीएसआर तकनीक किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।” उन्होंने प्रतिभागियों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। मौसम की बदमिजाजी पर रेल विकास एवं विस्तार मंच के कार्यकर्ताओं का हौसला भारी रहा और भारी वर्षा में टेंट, दरी-जाजिम भींग जाने के बावजूद मंच के बैनर तले विभिन्न रेल विकास संबंधित मांगों को लेकर डीआरएम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय उपवास आंदोलन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, रेल विकास संघर्ष समिति से जुड़े लोग एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग : इस दौरान आंदोलनकारियों ने अटेरन चौक रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण, मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 कर्पूरीग्राम। मुश्किल दिनों में अपनी समस्या अपनी नोडल शिक्षिकाओं, मां, भाभी, अथवा बड़ी बहनों से नि:संकोच साझा करें। ताकि समय पर उचित मार्गदर्शन और समाधान प्राप्त हो सके। जागरूकता सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम : बालिका स्वच्छता सप्ताह के अवसर पर छात्राओं को अपने के बड़ों के साथ या शिक्षिकाओं से खुल कर बात करने केलिए प्रेरित करते हुए स्टेट ट्रेनर सुभीत कुमार सिंह ने उक्त बातें कही। इस दौरान छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि, “माहवारी से जुड़े विषयों पर झिझक या शर्म मानसिक तनाव एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में एक माह तक टाल मटोल करना थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। इस मामले में आरक्षी निरीक्षक अकमल खुर्शीद को समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। रोसड़ा अंचल आरक्षी निरीक्षक को प्रभार : पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दुष्कर्म मामले में पीड़िता की शिकायत पर रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने मामले की जांच कर एसपी को रिपोर्ट सौंपी थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। उनकी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डॉ. बशीर बद्र के जाने से उर्दू साहित्य के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया है। इसके साथ ही मर्मस्पर्शी गीतों व गज़लों का एक युग खत्म हो गया। उजियारपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही। आम लोगों के दिलों तक पहुंची उनकी गजलें : उन्होंने कहा कि बशीर बद्र ने अपनी शायरी में कठिन फारसी शब्दों के बजाय आम बोलचाल की सरल और भावनात्मक भाषा को प्रमुखता दी। जिससे उनकी गजलें सीधे आम लोगों के दिलों तक पहुंचीं। शोक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “यह परियोजना शहरवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। इसलिए कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।” जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को शहर के भोला टॉकीज के समीप निर्माणाधीन रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) का निरीक्षण के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसका पूरा ध्यान रखा जाए। तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करें पूर्ण : इस दौरान डीएम ने आरओबी निर्माण कार्य की प्रगति, आमजन के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर (एनएसबी)। “रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है, जबकि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है और उत्पादन भी सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक होता है।” सबसे बड़ी चुनौती : प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत स्थित कारी सिंह उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित एक किसान गोष्ठी के दौरान प्रखंड उद्यान पदाधिकारी विशाल कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि, ”बेतहाशा बढ़ती आबादी, घटती कृषि योग्य भूमि और शक्ति हीन हो रही मिट्टी के बीच मृदा संरक्षण के साथ–साथ पोषण एवं उच्च गुणवत्ता पूर्ण अधिकतम पैदावार…