
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि का असर लोगों जेब पर पड़ने लगा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की नई अधिसूचना के बाद अब बस यात्रियों को भी अधिक किराया चुकाना होगा।
नई दरें 8 जून से लागू :
बुधवार को जिला मोटर व्यवसायी संघ की बैठक में उक्त अधिसूचना और डीजल की बढ़ी कीमत के आलोक में विभिन्न रूटों के लिए नए यात्री किराये का निर्धारण किया गया, जो 8 जून 2026 से प्रभावी होगा।
किराये में संशोधन :
बताते चलें कि, जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संघ कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें परिवहन विभाग की अधिसूचना संख्या-4209/ 29 मई 2026 तथा डीजल के बढ़े हुए दामों को ध्यान में रखते हुए जिले से संचालित और गुजरने वाली प्रमुख बस सेवाओं के किराये में संशोधन किया गया।
समस्तीपुर से किराया :
नए दर के मुताबिक समस्तीपुर से पटना का किराया 180 रुपये, हाजीपुर 160 रुपये, मुजफ्फरपुर 140 रुपये, बेगूसराय 150 रुपये, मोहिउद्दीननगर 110 रुपये, रोसड़ा 70 रुपये, दलसिंहसराय 70 रुपये, पटोरी 80 रुपये, महुआ 120 रुपये तथा पूसा 50 रुपये निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा रोसड़ा से पटना 280 रुपये, दलसिंहसराय से पटना 200 रुपये, समस्तीपुर से जंदाहा 100 रुपये, हसनपुर से पटना 320 रुपये, रोसड़ा से दलसिंहसराय 60 रुपये तथा ताजपुर से पटना 140 रुपये किराया तय किया गया है। अन्य मार्गों का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है।
माल भाड़े का पुनर्निर्धारण शीघ्र :
बैठक के दौरान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बढ़ती परिचालन लागत को देखते हुए किराया संशोधन आवश्यक हो गया था। नए किराये की सूची सभी बस संचालकों को उपलब्ध करा दी गई है और इसका पालन 8 जून से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, जल्द ही ट्रक मालिकों की बैठक बुलाकर स्थानीय मालभाड़ा दरों का भी पुनर्निर्धारण किया जाएगा।
उपस्थिति :
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महासचिव मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बिंदु राय, अरुण राय, सुनील राय, अशोक राय, रामकृष्ण राय सहित कई बस व्यवसायी उपस्थित रहे।