Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क पटना । इंटर परीक्षा में विभिन्न कारणों से परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों को बीएसईबी एक और मौका देगी। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी। अकेले पटना जिले में ही पहले दिन की परीक्षा में घने कोहरे सहित विभिन्न कारणो से 590 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो गये थे वहीं समस्तीपुर में यह आंकड़ा 100 से अधिक था। जानकार सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्च माध्यमिक की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार अप्रैल अंत या मई में विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बाबत समिति ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राजनयिक मनोज भारती ने समस्तीपुर प्रधान डाकघर के पूर्व जनसम्पर्क निरीक्षक डॉ० शैलेश कुमार सिंह को जन सुराज विचार मंच का जिला प्रमुख नियुक्त किया। बुधवार को पटना के बिहार सत्याग्रह आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में समस्तीपुर जिले में अपनी सक्रिय कार्य शैली से विशिष्ट पहचान बनाने और सामाजिक कार्यों में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेने वाले डॉ शैलेश कुमार सिंह को श्री भारती ने जिला प्रमुख का मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ० सिंह के नेतृत्व में मंच काफी मजबूत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। रत्न शंकर भारद्वाज विद्यापतिनगर । थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापतिधाम मंदिर में पूजा- अर्चना करने गई एक दलित युवती को कतिपय युवक ने बहला फुसला कर झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। विद्यापतिधाम मंदिर के पास स्थित एक गांव की निवासी उक्त पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जाती हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता की मां के द्वारा दिये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जाता है। वहीं पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु समस्तीपुर भेजा हैं। उधर मामले…
बालू लदा ट्रक के चपेट में आने से बालक की मौत, घंटो सड़क जाम समस्तीपुर। गुरुवार को ताजपुर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक अस्पताल रोड अवस्थित मदरसा के पास बालू लदा ट्रक के चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान 6 वर्षीय मो नुबैद अली जो मो आलम का नाती है। बच्चा गुजरात का मूल निवासी है जो अपने नाना के यहां आया हुआ था। दुर्घटना के बाद चालक बालू लदा ट्रक संख्या बीआर 1 जीए 1261 मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हृदयविदारक घटना से चहुंओर चित्कार मच गया। मौके पर लोगों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी। पूसा प्रखण्ड के ओईनी स्थित अल्यूमीनियम फैक्ट्री के निकट स्थित आम के बगीचे में क्राइम की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार ओइनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धावा बोल कर गुरुवार को अपराध की योजना बना रहे तीन युवकों को एक देशी कट्टा एवं दो गोली के साथ दबोच लिया। हलांकि इस क्रम में एक बदमाश भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार तीन बदमाशों की पहचान क्रमशः वैनी निवासी मो अजहर के 26 वर्षीय पुत्र मो ऐहतेसाम, मो…
सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस में लहराया पिस्तौल, पुलिस ने एक युवक को पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तारसमस्तीपुर। जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के मंडीपुर गांव में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान एक युवक द्वारा पिस्तौल लहराए जाने की घटना सामने आई है। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई, गश्ती वाहन तत्काल वहां पहुंचा और पिस्तौल के साथ एक युवक को हिरासत में लिया। युवक से विस्तृत रूप से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के बाद गाजे बाजे के साथ सरस्वती की प्रतिमा की पूजा की जा रही थी।इसी दौरान कुछ युवक हाथ में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। जिले में अपराधी बेलगाम हैं, उनका मनोबल इस हद तक बढा है कि आये दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते। ताजा मामला जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र स्थित कुसैया गांव का है जहां गुरुवार को दिन दहाड़े बाइक सवार 3 अपराधियों ने फिनो बैंक के सीएसपी को लूट लिया। लूट की राशि करीब 1 लाख रुपया बताया गया हैं। लूट की जानकारी मिलते ही स्थानीय पूर्व मुखिया देबू राय अपराधियों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े ही थे कि अपराधियों ने उन्हें गोली मार दिया और भाग निकले। स्थानीय लोगों ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा । डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित महावीर मानस मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तंत्र साधना व शक्त्यिोपासना का नौ दिवसीय महानुष्ठान माघ गुप्त नवरात्रि हवन व कन्या पूजन के साथ संपन्न हो गया। विगत 30 जनवरी को कलश स्थापना के साथ विधिवत आरंभ यह महानुष्ठान 6 फरवरी को नवमी तिथि तक पूरी श्रद्धा व आस्थापूर्वक मनाया गया। पुजारी गौतम मिश्रा के देखरेख में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न इस अनुष्ठान का संचालन अमित कुमार ने किया।
ओईनी न्यूज नेटवर्क ओईनी। मदरसा और उर्दू स्कूलों का निरीक्षण करने के क्रम में वैनी थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर बघौनी मदरसों व उर्दू स्कूलों के शिक्षकों व छात्रों से मिलने के बाद केंद्रीय मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षा के चेयरमैन सह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी ओईनी पहुंचे। जहां सर्वप्रथम मिथिला की परंपरा के अनुसार संवाददाता ओईनी न्यूज नेटवर्क के संस्थापक डाॅ संजय कुमार राजा ने उनका माला, पाग, शाॅल एवं पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया। उसके बाद आरंभ बातचीत में मिथिला के प्रसिद्ध व महाप्रतापी राजवंश ओईनवार वंश की राजधानी ओईनी एवं अनेक कालजयी गीतों…