सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस में लहराया पिस्तौल, पुलिस ने एक युवक को पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार
समस्तीपुर। जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के मंडीपुर गांव में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान एक युवक द्वारा पिस्तौल लहराए जाने की घटना सामने आई है। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई, गश्ती वाहन तत्काल वहां पहुंचा और पिस्तौल के साथ एक युवक को हिरासत में लिया। युवक से विस्तृत रूप से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के बाद गाजे बाजे के साथ सरस्वती की प्रतिमा की पूजा की जा रही थी।इसी दौरान कुछ युवक हाथ में पिस्तौल लहरा रहे थे। थाना प्रभारी मनीषा कुमारी गुप्ता ने उसी इलाके की गश्ती गाड़ी को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने एक युवक को पिस्तौल के साथ हिरासत में ले लिया। बाकी युवक भागने में सफल रहे, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी मनीषा कुमारी गुप्ता ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से एक पिस्तौल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
Trending
- प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
- मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
- समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
- शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
- समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
- इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
- एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
- नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम