ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। जिले में अपराधी बेलगाम हैं, उनका मनोबल इस हद तक बढा है कि आये दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते। ताजा मामला जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र स्थित कुसैया गांव का है जहां गुरुवार को दिन दहाड़े बाइक सवार 3 अपराधियों ने फिनो बैंक के सीएसपी को लूट लिया। लूट की राशि करीब 1 लाख रुपया बताया गया हैं।
लूट की जानकारी मिलते ही स्थानीय पूर्व मुखिया देबू राय अपराधियों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े ही थे कि अपराधियों ने उन्हें गोली मार दिया और भाग निकले। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में श्री राय को अस्पताल में भर्त कराया जहां उनका इलाज जारी हैं।
सीएसपी संचालक कल्याणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला हैं। वह अपने ननिहाल कुसैया में सीएसपी चलता हैं।