Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ पीएस पांडेय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने किसानों को समर्पित भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान का पठारी क्षेत्र का क्षेत्रीय नोडल अधिकारी बनाया है। बताते चलें कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने देश भर में तीन क्षेत्रीय नोडल अधिकारी बनाया है जिसमें से पठारी क्षेत्र केलिए डॉ पांडेय को अधिकृत किया है। जिसमें उनके साथ कई राज्यों के नोडल अधिकारी मिलकर कार्य करेंगे। भारत सरकार का यह अभियान को आगामी 29 मई से 12 जून तक चलेगा। इसके तहत वैज्ञानिकों की टीम…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मैं मैं करता पतन की सीमा पर जा रहा है आदमी, बड़ा बन कर खुद अपनी नजर से गिर रहा है आदमी। कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के संस्थापक शिवेंद्र पाण्डेय की मौजूदा दौर में आम मनोवृति पर प्रहार करती इन पंक्तियों ने खूब तालियां बटोरी। पूरा सदन देर शाम तक वाह-वाह! की हर्षित ध्वनि से गुंजायमान रहा। अवसर था कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वावधान में केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर के निकट स्थित कुसुम सदन के प्रांगण में रविवार को आयोजित एक काव्य संध्या का। जिसमें दूर दूर से बड़ी संख्या में रचनाकार उपस्थित हुए।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। रविवार को समीर कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के निर्देशानुसार, चंदा लाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता मुरली मनोहर और अधिकार मित्र सह जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। राजकीयकृत मध्य विद्यालय चकसाहो पटोरी के सभागार में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता शिक्षिका प्रभावती कुमारी एवं संचालन अधिकार मित्र दीप्ति कुमारी नें किया। मौक़े पर उपस्थित पैनल अधिवक्ता मुरली मनोहर ने लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम द वर्कर इन अनार्गेनाइज्ड सेक्टर स्कीम 2015 से…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होता बल्कि कई प्रकार के लाभ होते हैं। अत: हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रविवार को बिहार यूथ फेडरेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए सीजेएम जिगर शाह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जो शिक्षित लोग हैं वो इसके प्रति जागरूक और सजग हैं लेकिन जो शिक्षित नहीं हैं वो इससे कतराते हैं। बताते चलें कि रविवार को जितवारपुर चौथ स्थित मदरसा फैजुल कुरान के परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  पटना। वेब जर्नलिज्म के लिए डब्लूजेएआइ देश की सबसे बड़ी स्व नियामक इकाई है, जिसे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निबंधन दिया है। हमारा मुख्य उद्देश्य वेब मीडिया को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाना है। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए डब्लूजेएआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य वेब मीडिया को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाना है और इस कड़ी में हमने कई ऐतिहासिक सफलता भी हासिल की है। हमारा लक्ष्य है कि हमारे सभी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत के जांबाज सैनिकों के शौर्य व पराक्रम के सम्मान में प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा और ओठों पर गगनचुंबी वंदे मातरम्, भारत माता की जय आदि नारे के साथ एनडीए कार्यकर्ताओं का जत्था प्रखंड के गंगापुर हॉस्पिटल चौक से शहीद खुदीराम बोस स्मारक पर पहुंचा। जहां स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम बलिदानी खुदीराम बोस को माल्यार्पण कर नमन करते हुए तिरंगा यात्रा संपन्न हो गया। मौके पर नवल किशोर चौधरी  पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद तौसीफ़, शिवचन्दर पासवान, रतन कुमार, दौरिक…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करने का काम किया, भारतीय सेना के अदम्य साहस को देख आज पूरी विश्व स्तब्ध है। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर समस्तीपुर ग्रामीण मध्य मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जाति जनगणना करवाने की भी घोषणा कर दी है। जिससे देश मे समाजिक वातावरण और बेहतर हो सके। बताते चलें…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/ताजपुर। 35 से 40 रूपये लीटर किसानों से दूध खरीदकर ग्राहकों को 65-70 रुपये में बेचने वाले मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड अर्थात सुधा डेयरी द्वारा किसानों के शोषण एवं ग्राहकों को लूटे जाने के खिलाफ मोतीपुर सब्जी मंडी से अखिल भारतीय किसान महासभा ने जुलूस निकाला। यह जुलूस विभिन्न मार्गों से नारे लगाते हुए सब्जी मंडी पहुंचा, जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि किसानों को पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन केलिए प्रोत्साहित करने के लिए यह संस्था स्थापित…

Read More

सात दिवसीय विवाह गीत कार्यशाला के तीसरे दिन गारी के भाव सौन्दर्य पर हुई चर्चा। ओईनी । वक्त और हालात के साथ आहिस्ता-आहिस्ता मैथिल संस्कृति से दूर हो रहे मिथिला की प्रथम राजधानी ओईनी स्थित शारदा अनिल सावित्री संगीत महाविद्यालय परिसर में स्नेहलता सावित्री रंगमंच द्वारा आयोजित सात दिवसीय विवाह गीत कार्यशाला के तीसरे दिन पारंपरिक विवाह गीतों में भाव सौन्दर्य व इनके प्रासंगिकता व औचित्य पर चर्चा हुई। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के संस्थापक डाॅ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मिथिला में पारंपरिक विवाह गीतों के शब्द सहज, सरल होने के साथ-साथ गूढ…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। मधुबनी। मिथिला की सांस्कृतिक पहचान ऐतिहासिक सौराठ सभा गाछी के प्रांगण में में सौराठ विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष कृष्ण कांत झा गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 28/5/ 2025 से आरंभ सौराठ सभा का शुभारंभ वृहत समारोह पूर्वक उद्घाटन करने, मिथिलांचल से अधिक से अधिक लोंगो की सहभागिता सुनिश्चित करने और प्रत्येक दिन कुछ ना कुछ कार्यक्रम आयोजित करने पर गहन विमर्श किया गया। प्रत्येक विन्दु पर विचार विमर्श कर तय किया गया कि 28 मई को कार्यक्रम के दिन 11 बजे सुबह अखंड रामायण के पाठ से सभा…

Read More