Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी। वैश्वीकरण की होड़ में आधुनिक बनने के चक्कर में पाश्चात्य सभ्यता का अनुसरण करते करते हम अपनी मूल संस्कृति से इतना दूर निकल आये हैं कि हम अपनी विशाल और अप्रतिम सांस्कृतिक विरासत को भूलते जा रहे हैं। आलम यह है कि नयी पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक खूबसूरती का लेश मात्र भी अहसास नहीं रह गया। आधुनिक बनने, दिखने और कहलाने की व्यर्थ कोशिश में हम जो चीजें भूलने लगे हैं या कहें जो चीजें छूट रही हैं उनमें से ही एक है विवाह गीत। जब घर की महिलायें स्वागत, से लेकर परिजन, सिन्दुर दान, सौजन,…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार में कल्याण, आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा तथा दिव्यांगजन कोषांग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने अंबेडकर समग्र सेवा की समीक्षा एवं प्रगति के विषय में जिला कल्याण पदाधिकारी से पृच्छा की तथा निर्देश दिया कि समग्र सेवा कैंप में प्राप्त विभिन्न आवेदनों का संबंधित विभाग के पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को महिला पर्यवेक्षिका का रोस्टर यथाशीघ्र अनुमोदित करवाते हुए जितने भी लंबित भर्ती प्रक्रिया है उनको करने का निर्देश दिया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में तीन दिवसीय मशाल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 14 व अंडर 16 बालक- बालिका संवर्ग के लिए खेल की पांच विधाओं यथा एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइकलिंग, वॉलीबॉल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्लस्टर रिसोर्स सेंटर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रतियोगिता के संचालक सह प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मवि बेला पंचरुखी, चकहाजी, रघुनाथपुर बेला और उउमा विद्यालय बेला पंचरुखी के चयनित बालक संवर्ग के खिलाड़ियों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक के रूप में…

Read More

समस्तीपुर । अभी अगले 5 दिनों में मौसम की नरमी बरकरार रहने की संभावना है। आसमान में सुरज के साथ अठकेलियां करते हल्के से मध्यम बादलों और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना के बीच धूप-छांव का खेल चलता रहेगा। जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 28 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। उत्तर बिहार में…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/ताजपुर । अब हमारे प्रतिभावान बच्चे कोटा नहीं जायेंगे, कोटा से बेहतर पढ़ाई अब ताजपुर में ही मिलेगी। जिले के ताजपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक हाजी मसूद हसन ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि, डीपीएस ताजपुर ने एलेन डिजिटल (कोटा) के साथ एक करार किया है। जिससे अब नीट, जेइई, आदि की विश्वस्तरीय तैयारी ताजपुर में ही संभव होगा वह भी डीपीएस ताजपुर के नये अत्याधुनिक भवन में। श्री मसूद ने कहा कि विद्यार्थी हो या अभिभावक, सभी का सपना होता है जीवन में सफल होना। जिसकी शुरुआत कैरियर निर्माण के साथ होती है।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। मोरवा। प्रखंड के निकसपुर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद व संचालन प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा आगामी 8 जून को मुजफ्फरपुर में होने वाली संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार महारैली को सफल बनाने केलिए अधिक से अधिक संख्या में मुजफ्फरपुर चलें। उक्त महारैली की  तैयारी को लेकर विमर्श के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में 2026 में परिसीमन होना है। हमारे संविधान का अनुच्छेद 170 राज्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। दरभंगा। यह खबर दरभंगा और उसके आस-पास के लोगों के लिए खुशी और गर्व का विषय है कि शहर के ऐतिहासिक सी. एम. कॉलेज, दरभंगा (स्थापित 1938) को राष्ट्रीय मान्यता एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा बी प्लस प्लस (B++) ग्रेडिंग से सम्मानित किया गया है। इस ग्रेडिंग की घोषणा होते ही कॉलेज परिवार में जश्न का माहौल है | ज्ञात हो कि विगत 14 एवं 15 मई 2025 को नैक पीयर टीम द्वारा ऑनलाइन विजिट किया गया था और इस दो दिवसीय निरीक्षण के आधार पर कॉलेज को उत्कृष्ट ग्रेड बी प्लस प्लस से सम्मानित किया गया है।…

Read More

झूठे बयान पर केंद्र सरकार दे स्पष्टीकरण : शेखो ओईनी न्यूज नेटवर्क। बीएस भुल्लर चंडीगढ़। सेना का किसी भी कीमत पर राजनीति के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, ऐसा करने से भारतीय सेना की छवि खराब होती है। सीपीआईएम के राज्य सचिव सुखविंदर सिंह सेखों, सीपीआई के राज्य सचिव बंत बराड़ और सीपीआईएमएल लिबरेशन के राज्य सचिव गुरमीत सिंह बख्तूपुर ने एक संयुक्त बयान में उक्त बातें कही। वे श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर के क्षेत्र में सुरक्षा एयर गन तैनात करने संबंधी बयान के संदर्भ में बोल रहे थे। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल समीर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अभी क्रिकेट की दुनिया के लिटिल जीनियस वैभव सुर्यवंशी की शोहरत और उसके रिकार्ड का शोर थमा भी नहीं था कि जिले के एक और लाल ने कमाल की उपलब्धि हासिल कर समस्तीपुर को इतराने की वजह दे दी। जिले के शम्भूपट्टी के लाल राम जी राज को नासा ने हाॅल ऑफ फेम में शामिल किया है। महज 17 साल की उम्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रामजी राज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समस्तीपुर, बिहार और भारत का नाम रोशन किया है। इस सम्मान के बारे में श्री राज ने बताया कि, उन्होंने अमेरिकी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए, खानपुर प्रखंड अंतर्गत भोरे जयराम गाँव में “शिफा मेडिकल स्टोर” और “शाहपुर एजुकेशन लाइब्रेरी” का भव्य समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मथुरापुर समस्तीपुर के निदेशक मो अबू तनवीर एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी देवेन्द्र नारायण झा उपस्थित रहे। अतिथियों के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दोनों संस्थाओं का उद्घाटन किया। जनता को संबोधित करते हुए मो० अबू तनवीर ने शिक्षा और स्वास्थ्य…

Read More