Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • एनीमिया मुक्त बिहार हमारा संकल्प, जागरूकता और समय पर इलाज से बनेगा स्वस्थ समाज : निशांत
  • देशभर में एचपीवी टीकाकरण के मामले में बिहार दूसरे स्थान पर, 13.67 लाख से अधिक किशोरियों को लगा टीका
  • पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
  • भारत को विकसित बनाने में कृषि की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल,
  • मिथिलांचल में अकवन चक्रवात का दिखेगा असर
  • स्पेशल ट्रेन और टेंट के बहाने सुविधा का ढिंढोरा पीटने से ज्यादा जरूरी है ट्रेनों में पर्याप्त सीट और ससमय परिचालन : संजय कुमार सिंह
  • पटना, भोजपुर, व सारण में मिलीं संदिग्ध दवाएं, 17 से ज्यादा स्थानों पर पाई गई अनियमितताएं
  • सफेद एप्रन केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » 17 वर्षीय राम जी राज नासा के हाॅल ऑफ फेम में हुए शामिल

17 वर्षीय राम जी राज नासा के हाॅल ऑफ फेम में हुए शामिल

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar23/05/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
राम जी राज।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

समस्तीपुर। अभी क्रिकेट की दुनिया के लिटिल जीनियस वैभव सुर्यवंशी की शोहरत और उसके रिकार्ड का शोर थमा भी नहीं था कि जिले के एक और लाल ने कमाल की उपलब्धि हासिल कर समस्तीपुर को इतराने की वजह दे दी। जिले के शम्भूपट्टी के लाल राम जी राज को नासा ने हाॅल ऑफ फेम में शामिल किया है। महज 17 साल की उम्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रामजी राज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समस्तीपुर, बिहार और भारत का नाम रोशन किया है।

इस सम्मान के बारे में श्री राज ने बताया कि, उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की वेबसाइट में एक साइबर खामी (vulnerability) की पहचान कर उसे जिम्मेदारी से रिपोर्ट किया। इसके लिए नासा ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में स्थान दिया है।

राम जी राज एक एथिकल हैकर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नवाचार करने वाले युवा प्रतिभा हैं। कम उम्र में ही उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मान्यताएं व सम्मान प्राप्त किया हैं। श्री राज ने बताया कि “मेरे लिए हैकिंग केवल तकनीकी कौशल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। मेरा उद्देश्य है कि मैं डिजिटल दुनिया को अधिक सुरक्षित बना सकूं।

बताते चलें कि राम जी राज वंचित और गरीब बच्चों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करते हैं ताकि वे डिजिटल युग के साथ कदम से कदम मिला सकें। इसके साथ ही वे पुलिस विभाग को साइबर अपराध से निपटने के लिए प्रशिक्षण भी देते हैं और ऑनलाइन अपराधों की जांच में तकनीकी सहायता करते हैं। उनकी यह सेवाएं समाज में तकनीक को एक सकारात्मक और संरक्षक ताकत के रूप में स्थापित करती हैं।

राम जी राज को पहले भी भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समर्थित कार्यक्रम “Youth for Unnati and Vikaas with AI” के तहत Top 50 AI-enabled solutions में शामिल किया जा चुका है। उनकी यह उपलब्धि न केवल युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह दिखाती है कि छोटे शहरों से भी वैश्विक स्तर की प्रतिभाएं उभर सकती हैं।

समस्तीपुर के शंभूपट्टी पंचायत निवासी रिकेश कुमार वर्मा और माता लीना वर्मा एक एनजीओ चलाकर समाज सेवा में जुटे हैं। ऐसे प्रेरणादायक पारिवारिक माहौल में पले-बढ़े डीएवी के छात्र रामजी का लक्ष्य भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और डिजीटल सिक्योरिटी प्रदान करना है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

नासा हाॅल ऑफ फेम राम जी राज
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

22/11/2026

छात्रों, किसानो और आम लोगों के अभिनव प्रयोग व नवाचारों को मिलेगी नई उड़ान

19/11/2026

श्री गोशाला में धूमधाम से मना 119वां गोपाष्टमी महोत्सव

17/11/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • एनीमिया मुक्त बिहार हमारा संकल्प, जागरूकता और समय पर इलाज से बनेगा स्वस्थ समाज : निशांत
  • देशभर में एचपीवी टीकाकरण के मामले में बिहार दूसरे स्थान पर, 13.67 लाख से अधिक किशोरियों को लगा टीका
  • पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
  • भारत को विकसित बनाने में कृषि की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल,
  • मिथिलांचल में अकवन चक्रवात का दिखेगा असर

Recent Comments

  1. Dr. Sanjay Kumar on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  2. www.osombet-india.com on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  3. https://po-broker.in/ on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  4. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  5. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?