
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जीईई मेन 2025 की परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल कर एक बार फिर छात्रों ने शहर के काशीपुर स्थित शिक्षाकुंज की श्रेष्ठता साबित कर दी है। इस परीक्षा में शिक्षा कुंज के छात्रों का परफॉर्मेंस एक बार फिर से शानदार रहा है।

इस परिणाम से उत्साहित निदेशक ई अनिरूद्ध प्रताप ने बताया कि एनटीए द्वारा आयोजित जीईई मेंन की परीक्षा के हालिया घोषित परिणाम में शिक्षाकुंज से सौरव 98.73, राहुल 98.67, देवेश 97.81, प्रकाश 97.25, अभिषेक 96.97, भूषण 96.06 वही लड़कियों में अंजली कुमारी ने 92.64 परसेंटाइल हासिल किया। साथ ही शिक्षाकुंज के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज की है।

इस परीक्षा परिणाम से शिक्षाकुंज परिसर में हर्ष व जश्न का माहौल है। अपने शिक्षकों व उपस्थित छात्रों को मिठाई खिला कर बधाई देते हुए श्री प्रताप ने कहा कि सीनियर स्टूडेंट्स के साथ- साथ शिक्षाकुंज के सभी फैकेल्टी हर समस्या और डाउट्स के समाधान के लिए 24 घंटे तत्पर रहते है।

उन्होंने बताया कि संस्थान के द्वारा ऑफलाइन के साथ साथ-साथ ऑनलाइन क्लासेस, और प्री रिकॉर्डेड लेक्चर से भी स्टूडेंट्स के डाउट्स को क्लियर किया जाता है। इतना ही नहीं वन बाई वन हर स्टूडेंट्स के निजी समस्या को ध्यान में रखते हुए उनका समुचित मार्गदर्शन भी हमारा दायित्व है। जिसका निर्वहन हम पूरी संकल्पित प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ करते हैं।
इसीका परिणाम है कि जेईई बैच के अधिकांश स्टूडेंट्स ने 90 परसेंटाइल से अधिक रिजल्ट हासिल किए हैं। इस शानदार सफलता का श्रेय छात्रों की कठिन मेहनत, निरंतर अथक अभ्यास, उनके माता-पिता का विश्वास व सहयोग एवं हमारे अनुभवी शिक्षकों के नवाचारी प्रयोगों को जाता है।
श्री प्रताप ने बताया कि अब आगामी जेईई एडवांस की परीक्षा में बेहतरीन परिणाम के लिए शिक्षाकुंज टीम एक-एक बच्चों पर वन बाई वन विशेष मेहनत करेगी, ताकि हर स्टूडेंट्स का आईआईटी में नामांकन सुनिश्चित हो सके।
