
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/मोरवा । राजकुमार दास उर्फ आरके आनंद बड़े सहज, सरल, मिलनसार एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। अपने इन्हीं गुणो के कारण उन्होंने क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनके निधन से पत्रकारिता, व कला जगत को व्यापक क्षति पहुंची है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह मोरवा पुर्व विधायक विद्यासागर निषाद ने सोमवार को स्मृति शेष श्री आनंद के सम्मान में आयोजित शान्ति सभा के दौरान उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रो अवधेश कुमार झा द्वारा लिखित स्थानीय महालोकनायक महाबली केवल महाराज और अमर सिंह महाराज पर बनी ऐतिहासिक फिल्म अमर केवल फिल्म में महाबली केवल महाराज का सशक्त अभिनय किया था। इस फिल्म में निर्माता व निर्देशक भी वही थे।
स्व आनंद के सम्मान में आयोजित शान्ति सभा में राष्ट्रीय सहार के जिला प्रभारी डाॅ संजय कुमार राजा, कार्यालय प्रभारी विभूति कुमार, अरूण कुमार, रत्नशंकर भारद्वाज, रणधीर कुमार, प्रदेश राजद के प्रधान महासचि सह विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, रालोमो के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, राजद महासचिव डॉ सूरज दास, 
जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार शरण, मुखिया सुनील कुमार राय, सरपंच बिड्डू कुमारी, प्रो अवधेश कुमार झा, वीर केवल सेना प्रमुख सह पूर्व जिला पार्षद अर्जुन सहनी, डॉ दिलीप कुमार चैधरी, शिशिर कुमार चौधरी, मनोज कुमार वर्मा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सहनी, हरि पोद्दार, नवीन कुमार झा, प्रो अवधेश कुमार झा, आदि सहित सैकडों लोगों ने उनके व्यक्त्वि एवं कृतित्व की विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
