Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में स्थापित हुआ सुशासन और विकास का नया मॉडल : विजय चौधरी
  • फरक्का जल संधि के नवीनीकरण में बिहार के हितों को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता : निशांत कुमार 
  • सुशासन दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू सुशासन यात्रा की उपलब्धियों को किया याद
  • बंद चीनी मिल चालू होने की जागी आस, जन शिकायत कोषांग में होगी सुनवाई
  • एनीमिया मुक्त बिहार हमारा संकल्प, जागरूकता और समय पर इलाज से बनेगा स्वस्थ समाज : निशांत
  • देशभर में एचपीवी टीकाकरण के मामले में बिहार दूसरे स्थान पर, 13.67 लाख से अधिक किशोरियों को लगा टीका
  • पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
  • भारत को विकसित बनाने में कृषि की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल,
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में स्थापित हुआ सुशासन और विकास का नया मॉडल : विजय चौधरी

नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में स्थापित हुआ सुशासन और विकास का नया मॉडल : विजय चौधरी

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar24/11/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

‘नीतीश संवाद’ में उपमुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन करते जदयू नेता व कार्यकर्ता।

निशांत कुमार को बताया जदयू का भविष्य 

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। 24 नवंबर बिहार के राजनीतिक और विकास के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन सुशासन और न्याय के साथ विकास की यात्रा की शुरुआत हुई थी। इसी ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए पार्टी ने प्रत्येक वर्ष इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने तथा नीतीश कुमार के विचारों और कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए राज्यभर में ‘नीतीश संवाद’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। 

सुशासन दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनता दल (यू) की समस्तीपुर जिला इकाई की ओर से मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में विशाल माला से अभिनंदन एवं अतिथियों के स्वागत सम्मान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधिवत उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने उक्त बातें कही।

राज्य को दी नई पहचान :

इस दौरान उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों के दौरान बिहार में कानून-व्यवस्था में सुधार, आधारभूत संरचनाओं का विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए हैं। सड़क, बिजली और सामाजिक न्याय से जुड़ी योजनाओं ने राज्य को नई पहचान दी है।

कानून व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति थी चिंताजनक :

कार्यक्रम नगर अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मुन्ना की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय के संचालन में सम्पन्न नीतीश संवाद को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुशासन को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया था। उस समय बिहार की स्थिति काफी खराब थी। कानून-व्यवस्था, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक थी। लचर विधि व्यवस्था के कारण व्यवसायी पलायन कर रहे थे।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की जरूरत :

उन्होंने पार्टी के भविष्य और नेतृत्व की चर्चा करते हुए निशांत कुमार का भी उल्लेख किया। कहा कि उनमें धीरे-धीरे राजनीतिक समझदारी, संवेदनशीलता और जनता के प्रति जागरूकता दिखाई दे रही है। कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में निशांत कुमार के नेतृत्व में भी बिहार की जनता की सेवा करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके लिए संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने की जरूरत है।

 उपस्थिति :

मौके पर विधायक अश्वमेघ देवी, राजकुमार राय, मांजरिक मृणाल, पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना, रामबालक सिंह, जिला प्रवक्ता अनस रिजवान,  सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Anas Rizwan Dr. Amit Kumar Munna Dr. Durgesh Roy Dr. Manjarik Mrinal Janta Dal United Sushasan Diwas Vijay Kumar Chaudhary
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

क्रेडिट रिकॉर्ड के लिए समय पर ऋण चुकाना आवश्यक : एलडीएम

16/06/2026

युवाओं को खास तौर पर पसंद आएगा हंटर का नया वेरिएंट – मनीष

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में स्थापित हुआ सुशासन और विकास का नया मॉडल : विजय चौधरी
  • फरक्का जल संधि के नवीनीकरण में बिहार के हितों को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता : निशांत कुमार 
  • सुशासन दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू सुशासन यात्रा की उपलब्धियों को किया याद
  • बंद चीनी मिल चालू होने की जागी आस, जन शिकायत कोषांग में होगी सुनवाई
  • एनीमिया मुक्त बिहार हमारा संकल्प, जागरूकता और समय पर इलाज से बनेगा स्वस्थ समाज : निशांत

Recent Comments

  1. Dr. Sanjay Kumar on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  2. www.osombet-india.com on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  3. https://po-broker.in/ on बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है ‘जनसुराज’ : संजय कुमार सिंह
  4. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  5. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?