
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 पटना। सुशासन दिवस के अवसर पर सोमवार को पटना स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में भव्य समारोह का आयोजन आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने 24 नवंबर 2005 से तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शुरू हुई सुशासन की यात्रा और इसके दौरान हासिल की गई उपलब्धियों को याद किया।

राजनीति और शासन व्यवस्था को मिली नई दिशा :
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की राजनीति और शासन व्यवस्था को नई दिशा मिली। उनके नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था, सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में हुए कार्यों ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह यात्रा सिर्फ सरकार की उपलब्धियों तक सीमित नहीं :
उन्होंने कहा कि सुशासन की यह यात्रा केवल सरकार की उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जनविश्वास, सामूहिक संकल्प और लाखों लोगों के परिश्रम का योगदान रहा है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के नेताओं, जमीनी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के संघर्ष, समर्पण एवं योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने सुशासन की सोच को जन-जन तक पहुंचाने और उसे धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
