
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिले के अंगारघाट थाना अन्तर्गत ग्राम चैता रेवाड़ी वार्ड नं0-01 दसहरजा चौर में एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक उक्त चौर के रामबली राम के गेहूँ लगे खेत में लोगों ने अज्ञात महिला का शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुन कर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृत महिला की उम्र 30-35 वर्ष बताई जा रही है। इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा, तकनिकी शाखा के पदाधिकारी/कर्मी एवं थानाध्यक्ष अंगारघाट मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का जायजा लेते हुए एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक तौर से निरीक्षण में जुट गयी है।
समाचार लिखे जाने तक अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पायी है। शव को पोस्टरमार्टम केलिए भेज कर पुलिस अग्रत्तर कार्रवाई में जुट गई है। इसकेलिए श्वान दस्ता के टीम को भी बुलाया गया है।