
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर डढ़ियाए समस्तीपुर में नशा उन्मूलन पर जागरूकता कार्यशाला सह निबंध प्रतियोगिता का आयोजन मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्रएसमस्तीपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने किया।



कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्रए समस्तीपुर के परामर्शदाता अमित कुमार वर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण केलिए नशा मुक्ति अभियान की सफलता जरूरी है। समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के साथ साथ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्ति के उपायों की जानकारी प्रदान करना है। यह कार्यशाला युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।

निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने किया। मौके पर निभा कुमारी, रीभा कुमारी, नितेश कुमार, ममता कुमारी, मोनिका सिन्हा, कमल किशोर, रितु कुमारी, कुमारी राधिका रानी आदि मौजूद थे।

