
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । समस्तीपुर लोजपा (रा) जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले भर में 20 मार्च से लगातार सभी प्रकोष्ठो एवं प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बिथान प्रखंड एवं हसनपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हसनपुर के एक सभागार में आयोजित की गई।
बिथान प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक का संचालन हसनपुर प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा ने किया। अतिथियों का शाॅल पुष्पगुच्छ आदि से स्वागत के बाद, अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर ने कहा कि, “जिस उर्जा व समर्पण के साथ आप ने लोक सभा चुनाव में 100 प्रतिशत रिजल्ट दिया, उसी उर्जा व संकल्प के साथ विधानसभा चुनाव में भी शतप्रतिशत सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए बिहार प्रथम बिहारी प्रथम के विजन को जन-जन तक पहुंचाने और बुथ स्तर पर हजारों साथीयों जोड़ने का काम करना होगा।”
वहीं जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि “आपके दम पर जिस प्रकार लोजपा रा ने केन्द्र में एनडीए की सरकार में महत्वपूर्ण योगदान दिया उसी प्रकार आने वाले विधानसभा चुनाव में भी बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने में लोजपा रा आपके सहयोग से बडी भूमिका निभायेगी।”
इसके लिए हम सभी को थोड़ा और मजबूती से पार्टी के लिए समय देना होगा। इस केलिए सदस्यता अभियान शुरू कर बुथ स्तर पर नये साथीयों को जोड़ने का काम करें। बैठक में आईटी सेल जिलाध्यक्ष श्याम पासवान, संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, हरे कृष्ण पासवान, फुदन सिंह, रंजीत यादव, सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।