ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। स्वीप कोषांग की पहल पर मंगलवार को विद्यापतिनगर प्रखंड में समेकित बाल विकास परियोजना की ओर से विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। जहां रैली में सेविकाओं ने हाथ में बैनर / तख्ती थामे पहले मतदान, तब जलपान एवं मेरा मतदान मेरा अधिकार जैसे कई आकर्षक नारे लगाये। कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह से जुड़ी प्रदर्शनी लगायी गयी, जहां गर्भवती एवं अन्य महिलाओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी गयी। कई…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बडा राष्ट्रीय महापर्व है और मतदान सबसे बडा संवैधानिक अधिकार है। आसन्न चुनाव में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनििश्चत करने को लेकर प्रशासनिक कवायद के तहत जिले भर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदानके प्रति लोगों को जागरूक कराने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में सबसे बडे राष्ट्रीय एवं संवैधानिक महापर्व के महत्व को दर्शाते पोस्टर व पेंटिंग हाथों में थामें बच्चों ने तिरहुत ऐकेडमी रोड, शिक्षा भवन के पास…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रथम रैंडमाइजेशन के माध्यम से प्रथम स्तरीय जाँच में सही पाये गये ईवीएम एवं वीवी पैट को विधानसभावार यादृच्छिक रूप से आवंटित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के हवाले से इस बाबत जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि प्रथम रैंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल इवीएम मैनेजमेंट सिस्टम (ईएमएस) के माध्यम से संपन्न होता है। इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम मैनुअल में भी वर्णित है। यह मैनुअल भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट https://www.eci.gov.in/evm&vvpat पर उपलब्ध…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्टेशनों पर सुरक्षित, सुगम और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत और बहु-स्तरीय भीड़ प्रबंधन योजना लागू किया है। जिसके तहत मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और 24×7 वॉर रूम के संचालन सहित कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। 01) नोडल अधिकारी व वार रूम :— इसके तहत मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए वरीय मंडल वाणिज्य प्रंबंधक, वरीय मंडल इंजीनियर (स), वरीय मंडल…
मतदान दल प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। चुनाव एक संवैधानिक जिम्मेदारी और कर्तव्य दोनों है। ऐसे में लापरवाही या नाफरमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। दोषी कर्मियों को बर्खास्त भी किया जा सकता है। आसन्न बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किसी भी मतदान दलकर्मी की अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को उपस्थिति की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। आसन्न बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने प्रेक्षक कोषांग के पदाधिकारियों एवं संपर्क पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण है, अतः सभी पदाधिकारी अपने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। नगर निगम वार्ड संख्या 47 के भीरी टोला, लगुनिया रघुकंठ इलाके में एक खतरनाक स्थिति बनी हुई है। शंभू सिंह के घर के पास बीच सड़क पर खड़ा बिजली का पोल लोगों की परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बन गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह पोल कई महीनों से सड़क के बीच में खड़ा है। तिमुहानी होने के कारण राहगीरों और दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को इससे रोजाना खतरा बना रहता है। कई बार लोग इस पोल से टकराकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर निर्वाचन कार्यों की प्रगति और शुचिता को परखने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने रविवार को समस्तीपुर कॉलेज परिसर में बनाए गए इवीएम कमिशनिंग एवं डिस्पैच सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कमिशनिंग कार्य की प्रगति, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, पोलिंग पार्टी वितरण स्थल, वाहन कोषांग और लॉजिस्टिक प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ निर्धारित मानक एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप हों। उन्होनें स्पष्ट कहा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24डेस्क विद्यापतिनगर । मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभागीय निर्देशानुसार राजकीय प्राथमिक मकतब कबई नयाटोल में एचएम मो० मेराज की अध्यक्षता में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन हुआ। जिसमें एचएम नोडल अधिकारी बनाये गये हैं, जबकि सहयोगी सदस्य के रूप में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल किए गये हैं। साक्षरता क्लब के बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक गतिविधि आयोजित किए जाएंगे। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शनी आदि तथा पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिलास्तरीय तायक्वाँडो प्रतियोगिता में राज इंटरनेशनल स्कूल के तीन बच्चों ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। जिसमें अंडर 17 वर्ग के छात्र जतिन, क्लास-9जी, यशवंत, क्लास-9जी एवं सुशांत, क्लास-7जी ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इस बाबत जानकारी देते हुए राज इंटरनेशनल के निदेशक सह समस्तीपुर तायक्वाँडो एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सूर्य शेखर प्रसाद मंडल ने बताया कि अब, ये तीनो अगले चरण में छात्र प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने दरभंगा जायेंगे। साथ ही श्री मंडल ने तीनो बच्चों तथा तायक्वाँडो के कोच कौशल कुमार को भी इस सुनहरी…