
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24डेस्क विद्यापतिनगर । मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभागीय निर्देशानुसार राजकीय प्राथमिक मकतब कबई नयाटोल में एचएम मो० मेराज की अध्यक्षता में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन हुआ। जिसमें एचएम नोडल अधिकारी बनाये गये हैं, जबकि सहयोगी सदस्य के रूप में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल किए गये हैं।
साक्षरता क्लब के बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक गतिविधि आयोजित किए जाएंगे। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शनी आदि तथा पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
इसी कड़ी में रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर एचएम मो. मेराज ने बताया कि बच्चों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करना निर्वाचन आयोग की अच्छी पहल है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु विद्यालय में साक्षरता क्लब का गठन किया गया है। हमलोग विभिन्न आयोजनों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करेंगे।
उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ एवं मजबूत सरकार के लिए यह आवश्यक है कि लोग अपने घरों से निकल कर मतदान करें। मौके पर नकहत सबा, अरविंद कुमार, सुषमा कुमारी, मृत्युंजय कुमार, मंजूर आलम, सुमैया अहमदी, मो० इकराम हुसैन, विजय कुमार, असगरी खातून शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा सभी रसोइया मौजूद थे।