
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। स्वीप कोषांग की पहल पर मंगलवार को विद्यापतिनगर प्रखंड में समेकित बाल विकास परियोजना की ओर से विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।
जहां रैली में सेविकाओं ने हाथ में बैनर / तख्ती थामे पहले मतदान, तब जलपान एवं मेरा मतदान मेरा अधिकार जैसे कई आकर्षक नारे लगाये। कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह से जुड़ी प्रदर्शनी लगायी गयी, जहां गर्भवती एवं अन्य महिलाओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी गयी।
कई जगहों पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने समूह बनाकर रैली निकाली और ग्रामीणों से छह नवंबर को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। इस दौरान सेविकाओं ने कहा कि मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। बताया गया कि मतदाता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।
इस अवसर पर सीडीपीओ सीमा कुमारी ने कहा की लोकतंत्र में एक सशक्त व स्वच्छ सरकार के गठन के लिए मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की बढ़चढ़ कर भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके अधिकार की पहचानें एवं अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों तक जाकर मतदान करें. इसके लिए सभी सेविकाओं सहायिकाओं को आगे आने की जरूरत है।
मौके पर एलएस शिप्रा कुमारी, कंचन कुमारी सहित दर्जनों सेविकाएं मौजूद थी.